आज की फिल्मों में दिखाई जा रही इंटीमेसी को सलमान खान की एक्ट्रेस ने बताया नॉनसेंस, बोलीं- जरूरत नहीं फिर भी..

उन्होंने माना कि आज फिल्म इंडस्ट्री कई हिस्सों में बंट चुकी है. अलग-अलग तरह के दर्शकों के लिए अलग किस्म की फिल्में बन रही हैं, इसलिए सबको एक साथ खुश करना मुश्किल हो गया है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आज की फिल्मों में दिखाई जा रही इंटीमेसी को सलमान खान की एक्ट्रेस ने बताया नॉनसेंस

आज की फिल्मों में बढ़ती इंटीमेसी को लेकर अभिनेत्री भाग्यश्री ने खुलकर अपनी राय रखी है. उनका साफ कहना है कि अच्छी फिल्म बनाने के लिए ऐसे सीन जरूरी नहीं होते, और कहानी को दिलचस्प बनाने के कई और तरीके भी हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने कहा कि सिनेमा हमेशा समाज के साथ बदलता रहा है. उनके मुताबिक 90 के दशक में फिल्में परिवार के साथ बैठकर देखने का बड़ा जरिया हुआ करती थीं. उस समय मनोरंजन के विकल्प भी सीमित थे. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. परिवार छोटे हो गए हैं, सोच ज्यादा खुली हो गई है और कंटेंट के विकल्प भी बहुत बढ़ गए हैं.

ये भी पढ़ें: द केरल स्टोरी 2 विवाद मामले में हाईकोर्ट ने लगाई CBFC को फटकार, बोला- सर्टिफिकेट देते हुए दिमाग नहीं लगाया

रियलिज्म के नाम पर इंटीमेसी क्यों?

उन्होंने माना कि आज फिल्म इंडस्ट्री कई हिस्सों में बंट चुकी है. अलग-अलग तरह के दर्शकों के लिए अलग किस्म की फिल्में बन रही हैं, इसलिए सबको एक साथ खुश करना मुश्किल हो गया है. फिर भी भाग्यश्री का मानना है कि रियलिज्म के नाम पर ऐसी इंटीमेसी दिखाना जरूरी नहीं है, जिससे परिवार के साथ फिल्म देखते वक्त असहजता महसूस हो. उनके शब्दों में, मजबूत कहानी अपने दम पर दर्शकों को बांध सकती है.
 

बदल रहा नजरिया

उन्होंने 90 के दशक के फिल्मी माहौल को भी याद किया. उन्होंने कहा कि उस दौर में अल्फा मेल किरदारों का दबदबा ज्यादा था. इसका असर अभिनेत्रियों के करियर पर भी पड़ता था, खासकर शादी के बाद उनके लिए मौके कम हो जाते थे. हालांकि अब स्थिति धीरे-धीरे बदल रही है. भाग्यश्री ने कहा कि ज्यादा पढ़ी-लिखी महिलाओं के आगे आने से समाज का नजरिया बदला है और उन्होंने उन पुरुषों की भी तारीफ की जो अपनी पत्नियों के करियर को सपोर्ट करते हैं.
 

Advertisement

भाग्यश्री के आने वाले प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो भाग्यश्री ने 1989 में फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में कदम रखा था और पहली ही फिल्म से बड़ी स्टार बन गई थीं. बाद में उन्होंने पायल, घर आया मेरा परदेसी और ओंकारम जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर निजी जीवन को प्राथमिकता देते हुए फिल्मों से दूरी बना ली. कई साल बाद उन्होंने मां संतोषी मां से वापसी की और हाल के वर्षों में थलाइवी, राधे श्याम और छत्रपति जैसी फिल्मों में नजर आईं. 2023 में आई सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो में उनके निगेटिव रोल को भी दर्शकों ने पसंद किया.

अब भाग्यश्री रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में दिखाई देने वाली हैं. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, फरदीन खान, जीतेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
'यहां भारतीयों को पूरा अवसर मिला'- ऑकलैंड में बोले PM मोदी
Topics mentioned in this article
Bhagyashree
Actress Bhagyashree
Salman Khan
Bhagyashree Movies
Bhagyashree Hit Movies