जब सलीम खान ने बताया अचानक नहीं था हेलेन से शादी का फैसला, कहा- उसे पहचान देना जरूरी था और धर्म...

Salim Khan Viral Interview: सलीम खान की तबीयत की खबर के बीच उनके पुराने इंटरव्यू और किस्से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. खासकर उनकी निजी जिंदगी और दूसरी शादी से जुड़ी बातें लोगों का ध्यान खींच रही हैं. ऐसे में उन्होंने हेलेन को लेकर जो बात बताई है, वो सबसे ज्यादा चौंकाने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हेलेन से अचानक नहीं हुई थी सलीम खान की शादी

दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान को मंगलवार सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें मामूली ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. खबर सामने आते ही सलमान खान समेत पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया. अरबाज खान, सोहेल खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे. इसके अलावा सलीम खान के करीबी दोस्त जावेद अख्तर और अभिनेता संजय दत्त भी उनसे मिलने पहुंचे.

अचानक नहीं हुई थी हेलेन से शादी 

सलीम खान की तबीयत की खबर के बीच उनके पुराने इंटरव्यू और किस्से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. खासकर उनकी निजी जिंदगी और दूसरी शादी से जुड़ी बातें लोगों का ध्यान खींच रही हैं. एक पुराने इंटरव्यू में सलीम खान ने बताया था कि हेलेन से शादी उनका अचानक लिया गया फैसला नहीं था. उन्होंने सबसे पहले अपनी पहली पत्नी सलमा खान को इस रिश्ते के बारे में बताया था. उनका कहना था कि वह नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी को इस बारे में किसी और के जरिए पता चले, इसलिए उन्होंने खुद सच्चाई बताई.

यह भी पढ़ें: जब सलमान खान की सुभाष घई के साथ पार्टी में हो गई थी हाथापाई, फिल्म या प्रेमिका नहीं, ये चीज बनी थी वजह

उन्होंने अपने बच्चों से भी इस बारे में खुलकर बात की और उनसे कहा कि वे हेलेन का सम्मान करें. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शुरुआत में कुछ परेशानियां आईं, लेकिन समय के साथ सब कुछ सामान्य हो गया और परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया. सलीम खान ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपने बच्चों को इस रिश्ते के बारे में बताया, तब वे काफी छोटे थे और शायद उस समय पूरी तरह समझ नहीं पाए थे. लेकिन अब बड़े होने के बाद वे स्थिति को बेहतर तरीके से समझते हैं.

Advertisement

स्थिर है सलीम खान की हालत 

गौरतलब है कि सलीम खान और सलमा खान के चार बच्चे हैं- सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री. बाद में उन्होंने अर्पिता खान को गोद लिया और अपनी बेटी की तरह पाला. फिलहाल सलीम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. परिवार और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Manoj Tiwari Interview: Shahrukh Khan गद्दार...? जब चक्रव्यूह के सवालों में घिरे Manoj Tiwari!| NDTV
Topics mentioned in this article