अमिताभ बच्चन नहीं इस सुपरस्टार की गुजारिश से बनी थी सलीम जावेद की जोड़ी, बिग बी की एक जिद से टूटी

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने 70 के दशक में बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं और अमिताभ बच्चन को महानायक बनाया. हाथी मेरे साथी, दीवार, शोले जैसी फिल्मों से इतिहास रचने वाली ये जोड़ी बाद में मतभेदों के चलते अलग हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजेश खन्ना की गुजारिश से बनी थी सलीम जावेद की लाजवाब जोड़ी
नई दिल्ली:

फिल्मी दुनिया में कई जोड़ियां आईं और गईं, लेकिन कुछ नाम ऐसे होते हैं जो इतिहास बन जाते हैं. सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी भी ऐसी ही थी. 70 का दशक आज भी बॉलीवुड का गोल्डन एरा माना जाता है और इस दौर को सुनहरा बनाने में इस जोड़ी का बड़ा योगदान रहा. इन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं. बल्कि ऐसे किरदार गढ़े जो आज भी याद किए जाते हैं. इस जोड़ी ने जितना सुनहरा वक्त बिताया उतना ही स्याह रहा इस जोड़ी का टूट जाना. चलिए जानते हैं कि कैसे उनकी शुरुआत हुई और कैसे ये साथ टूट गया.

कैसे हुई सलीम-जावेद की शुरुआत

सलीम खान और जावेद अख्तर की मुलाकात फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए हुई. कहा जाता है कि लेखक एस.एम. सागर ने दोनों को साथ काम करने का मौका दिया. शुरुआत में इत्तेफाक से दोनों ने कुछ प्रोजेक्ट साथ किए. उनकी सोच समझ इतनी मिलती थी कि उन्होंने स्थायी रूप से साथ काम करने का फैसला कर लिया.

ये भी पढे़ं- करिश्मा कपूर को किया इस 25 साल पुरानी फिल्म के लिए साइन, शाहरुख खान ने करवा दिया था रिप्लेस, प्रेग्नेंसी में शूट किया गाना

असल पहचान उन्हें तब मिली जब राजेश खन्ना ने उनसे एक कमजोर कहानी को सुधारने की गुजारिश की. उस कहानी से बनी फिल्म हाथी मेरे साथी जबरदस्त हिट रही. इसके बाद जंजीर ने अमिताभ बच्चन की इमेज बदल दी और फिर दीवार, शोले, डॉन जैसी फिल्मों ने इतिहास रच दिया. इन फिल्मों ने अमिताभ को सुपरस्टार बनाया और सलीम-जावेद को इंडस्ट्री का सबसे भरोसेमंद लेखक.

Advertisement

आखिर क्यों टूटी इतनी सफल जोड़ी?

कहते हैं हर रिश्ते की एक परीक्षा होती है. 80 के दशक में दोनों ने एक ऐसी कहानी लिखी जिसमें हीरो अदृश्य हो जाता है और उसकी आवाज बैकग्राउंड में चलती है. वो चाहते थे कि अमिताभ बच्चन ये रोल करें, लेकिन अमिताभ ने मना कर दिया. अमिताभ का मानना था कि दर्शक उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं. सिर्फ आवाज सुनना नहीं. अमिताभ के इनकार के बाद दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए. जावेद अख्तर ने फैसला किया कि वो आगे अमिताभ के साथ काम नहीं करेंगे. जबकि सलीम खान इस बात से सहमत नहीं थे. यही मनमुटाव धीरे धीरे दूरी में बदल गया और जोड़ी टूट गई.

ये भी पढे़ं- मुस्लिम पति, पारसी परिवार से थीं जरीन खान, बेटे जायद खान ने मां के निधन के 5 महीने बाद बताया क्यों हिंदू रीति रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Thrissur Blast News: Thrissur पटाखा गोदाम ब्लास्ट, 12 मौत, 6 की हालत नाजुक, 23 घायल | Viral Video
Topics mentioned in this article