बॉलीवुड की चमकती कहानियों में कुछ लव स्टोरी ऐसी भी हैं, जो फिल्मों से ज्यादा दिलचस्प असल जिंदगी में लगती हैं. सलमान खान के पिता सलीम खान की पर्सनल लाइफ भी कुछ ऐसी ही रही है, जहां एक तरफ उन्होंने शोले और डॉन जैसी फिल्मों की कहानी लिखकर पर्दे पर इमोशन्स गढ़े, तो वहीं अपनी असल जिंदगी में भी एक ऐसा फैसला लिया जिसने हर किसी को चौंका दिया. पहले से शादीशुदा और चार बच्चों के पिता होने के बावजूद सलीम खान ने हेलेन से शादी की, और अपनी दोनों पत्नियों के साथ रिश्ते को इज्जत और मोहब्बत के साथ निभाया. कहा जाता है कि सलीम खान की दूसरी शादी को लेकर उनके बच्चे राजी नहीं थे, लेकिन उनका दिल तो हेलेन पर आ चुका था, इसलिए उन्होंने वो किया जो उन्हें सही लगा. चलिए हम आपको बताते हैं दोनों की लव स्टोरी.
42 साल की हेलेन, 45 के सलीम...और हो क्या प्यार
ये बात 70 के दशक की है जब हेलेन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही थीं और तब सलीम खान न केवल प्रोफेशनली, बल्कि पर्सनली भी उन्हें सपोर्ट कर रहे थे. इसी दौरान धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और शादी करने का फैसला कर लिया. हालांकि तब हेलेन तलाकशुदा थीं, लेकिन सलीम, सलमा संग शादीशुदा और 4 बच्चों के पिता थे. लेकिन हेलेन के प्यार में पड़े सलीम ने सबके खिलाफ जाकर आखिरकार 1981 में शादी कर ली.
ये भी पढे़ं- एक्टर बनना चाहता था ये शख्स, अमिताभ को बनाया एंग्री यंग मैन, बेटा बना ऐसा सुपरस्टार, जिसकी फ्लॉप भी कमाती है करोड़ों
सलीम खान के बच्चे राजी नहीं थे
एक इंटरव्यू में सलीम खान ने बताया कि, ‘वह उस वक्त जवां थीं, मैं भी था. मेरा कोई गलत इरादा नहीं था. मैंने बस उस वक्त उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था. यह एक इमोशनल एक्सीडेंट था जो किसी के साथ भी हो सकता है'. बच्चों के राजी होने के सवाल पर राइटर ने कहा ‘मैंने अपने सभी बच्चों को बैठाया और उनसे इस बारे में बात की. मैंने उनसे कहा तुम अभी ये नहीं समझोगे लेकिन, जब तुम बड़े हो जाओगे तो समझ जाओगे. मैं हेलेन आंटी से प्यार करता हूं, और मुझे पता है कि तुम उनसे उतना प्यार नहीं कर सकते जितना तुम अपनी मां से करते हो, लेकिन मैं उनके लिए भी वैसी ही इज्जत चाहता हूं.'
ये भी पढ़ें- VIDEO: ईद पर सलमान खान ने दी ईदी, पिता सलीम खान संग बालकनी से फैंस को किया सलाम