खूबसूरती में माधुरी, जूही को टक्कर देती थी 90s की यह एक्ट्रेस, अंडरवर्ल्ड की नजर पड़ते ही रातों रात हुई गायब, गोविंदा, सैफ, सुनील के साथ दी हिट फिल्में

Sakshi Shivanand : साक्षी की पॉपुलैरिटी उनके लिए मुश्किलें खड़ी करने लगी. उन्हें अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे और उन्हें एहसास हुआ कि जिस फिल्म 'तुम' पर वह काम कर रही थीं, उसका प्रोड्यूसर कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
खूबसूरती में माधुरी, जूही को टक्कर देती थी 90s की यह एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

Sakshi Shivanand : 90 के दशक में, बॉलीवुड अंडरवर्ल्ड के साथ अपने रिश्तों के लिए बदनाम था. शहर के खूंखार अंडरवर्ल्ड के फाइनेंसरों और प्रोड्यूसरों के साथ संबंध होने की खबरें आती थीं, और कई डॉन के साथ उभरती हुई अभिनेत्रियों के अफेयर होने की भी अफवाहें थीं. इसी दौरान, एक होनहार युवा अभिनेत्री, जो साउथ में एक स्टार थी, लेकिन अंडरवर्ल्ड के साथ एक वाकये ने बॉलीवुड में उसके बढ़ते करियर को खत्म कर दिया. हालत ये हुई कि उन्हें सब छोड़-छाड़ कर भागना पड़ा.

हम बात रहे हैं एक्ट्रेस साक्षी शिवानंद की, जिन्होंने 1993 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'अन्ना वदिना' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. हालांकि साक्षी ने अपने करियर की शुरुआत में 'जनम कुंडली' और 'पापा कहते हैं' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था, लेकिन 90 के दशक में उन्हें तमिल और तेलुगु फिल्मों से ज्यादा शोहरत मिली. साउथ में उन्होंने चिरंजीवी, ममूटी और अरविंद स्वामी जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया.

यह भी पढ़ें -  वही आंखें, वही स्माइल, हेमा मालिनी की हमशक्ल को देख फैंस हुए खुश, बोले- अंदाज और अदाएं भी एकदम सेम टू सेम, ये लेगी- ड्रीमगर्ल की जगह

बॉलीवुड में कमाया नाम

2000 के दशक में, साक्षी ने बॉलीवुड में आने के लिए दक्षिण के अपने करियर से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया. उन्होंने बॉलीवुड में 'आपको पहले भी कहीं देखा है' जैसी फिल्मों में काम किया, जिसमें उन्हें नोटिस किया गया. इस दौरान उन्होंने गोविंदा के साथ भी काम किया.

Advertisement

लेकिन साक्षी की पॉपुलैरिटी उनके लिए मुश्किलें खड़ी करने लगी. उन्हें अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे और उन्हें एहसास हुआ कि जिस फिल्म 'तुम' पर वह काम कर रही थीं, उसका प्रोड्यूसर कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ था. फिल्म तुम में सैफ अली खान लीड रोल में कास्ट किए गए थे. 2013 में DNA को दिए एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने उस घटना को याद करते हुए कहा था, "जब मुझे पता चला कि फिल्म का प्रोड्यूसर अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है, तो मैं बहुत डर गई थी. हर कोई मुझसे कह रहा था कि बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के तार बहुत गहरे जुड़े हुए हैं. मैं पूरी तरह से घबरा गई थी. मैं वहां से भागकर तेलुगु और कन्नड़ फिल्में करने लगी."

घबरा कर बॉलीवुड से भागीं

साक्षी ने अपना नंबर बदल लिया और 'तुम' फिल्म की टीम से आने वाले सभी तरह के संपर्क को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया, जिससे बॉलीवुड में उनका करियर लगभग खत्म ही हो गया. सालों बाद अभिनेत्री ने कहा था, "अगर मैं अंडरवर्ल्ड के साथ उस वाकये के बाद इतनी न घबराती, तो शायद मैं यहीं काम करती रहती. लेकिन मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूर भाग गई. मैं सचमुच अंदर तक हिल गई थी. 'तुम' का प्रोड्यूसर मुझे फोन करता था, इसलिए मुझे अपना नंबर बदलना पड़ा. किसी को नहीं पता था कि मैं कहां हूं. उस अनुभव की कीमत मुझे हिंदी सिनेमा में अपना करियर खोकर चुकानी पड़ी. मैंने अनुभव सिन्हा की फिल्म 'आपको पहले भी कहीं देखा है' में काम किया था. हालांकि वह फिल्म हिट नहीं हुई थी, लेकिन लोगों ने मेरे काम को नोटिस किया था."

Advertisement

यह भी पढ़ें -  शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को ‘महाभारत' में मिला बड़ा रोल, सेट पर कृष्ण से हुआ प्यार, टूटी सगाई, अक्षय, जैकी, ऋषि की बनी हीरोइन, जानते है नाम ?

बहन ने लगाया सास पर आरोप

अब साक्षी शिवानंद एक सादा जीवन जीती हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शादीशुदा भी हैं. साल 2019 में, यह अभिनेत्री एक बार फिर सुर्खियों में आई, जिसका श्रेय उनकी बहन शिल्पा आनंद को जाता है, जो खुद भी एक अभिनेत्री हैं. शिल्पा ने साक्षी की सास पर उन्हें और उनकी मां को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. 

Featured Video Of The Day
Vijay CM Oath: 'थलापति' की नई टीम तैयार! विजय के साथ इन 9 मंत्रियों ने ली शपथ | Tamil Nadu CM News