रामायण की सीता ने ओम में CBI ऑफिसर के रोल के लिए काटे लंबे बाल, साई पल्लवी के हैरान थे माता-पिता, कहा- कॉल काट दी

रामायण के बाद सीता यानी साई पल्लवी ओम फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह धनुष, ममूटी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे. फिल्म 20 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायण के बाद साई पल्लवी ने नई फिल्म के लिए काटे बाल, पेरेंट्स रह गए थे शॉक्ड
YouTube
नई दिल्ली:

साई पल्लवी, जो इन दिनों रामायण पार्ट 1 में सीता के किरदार के लिए तारीफें पा रही हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 उधिरम द ब्लड वुड 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. फिल्म में वह सीबीआई ऑफिसर की भूमिका निभाते हुए नजर आ रही हैं, जो गैर कानूनी लाल चंदन की तस्करी के मामले की जांच करती है. वहीं ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है कि उन्हें इस रोल के लिए बालों को शॉर्ट करने पड़ा, जिसके कारण उनके पेरेंट्स हैरान रह गए. इसका खुलासा खुद साई पल्लवी ने किया. 

साई पल्लवी ने ओम में किरदार के बारे में कही ये बात

बिहाइंड द वुड्स टीवी के साथ बातचीत में साई पल्लवी ने बताया कि उन्होंने क्यों इस फिल्म के लिए अपने बाल काटे. उन्होंने कहा, “कहानी सुनने और यह समझने के बाद कि मेरे किरदार को कैसे दिखाया जाएगा, मैंने खुद को उस रोल के हिसाब से ढाल लिया. मैंने अपने बाल कटवा लिए.  मुझे कहानी इतनी पसंद आई कि मैं इस किरदार के लिए अपने बाल कटवाने को तैयार हो गई. बाल कटवाने के बाद, मैंने सबसे पहले वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को अपना नया लुक दिखाया. वह बहुत हैरान रह गईं और मुझसे तरह-तरह के सवाल पूछने लगीं कि मैंने ऐसा क्यों किया. उन्होंने कॉल काट दी. फिर मेरे पिता का फोन आया और उन्होंने पूछा कि क्या मैंने विग पहनी है. मैंने उन्हें समझाया कि यह पूरी तरह से मेरे किरदार के लिए है. उन्हें मेरे नए बालों का आदी होने में काफी समय लगा.”

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ की नहीं रणबीर कपूर की रामायण, राम गोपाल वर्मा ने असली बजट का किया खुलासा  

Advertisement

डायरेक्टर पर किया साई ने भरोसा

निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने कहा, “इस खास किरदार के लिए, यह लुक एकदम सही चुनाव था. फिल्म में हम हीरो के किरदार के हिसाब से कुछ चीजें करते हैं और इसी तरह साई पल्लवी ने भी इस रोल के लिए अपने बाल कटवाकर एक तरह का त्याग किया. कहानी के प्रति उनके प्यार की वजह से ही यह बदलाव मुमकिन हो पाया.” वहीं साई पल्लवी ने आगे कहा कि उन्होंने राजकुमार पर भरोसा किया और स्क्रिप्ट में हेयरस्टाइल की मांग थी कि वह यह हेयरस्टाइल रखें, क्योंकि यह फिल्म के लिए एकदम सही लुक था. साई ने स्क्रिप्ट और निर्देशक पर भरोसा किया और अपने बाल कटवाने के लिए हामी भर दी. शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने बालों को स्कार्फ से ढक कर रखा, ताकि फिल्म रिलीज होने से काफी पहले ही उनका यह लुक लीक न हो जाए. 

ओम फिल्म के बारे में 

राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित ओम चैप्टर वन में धनुष एक लकड़ी काटने वाले के रोल में हैं. हालांकि इसके पीछे वह खूफिया अफसर के रोल में हैं. जबकि विलेन की भूमिका में ममूटी नजर आ रहे हैं. कास्ट में श्रीलीला और संजय स्वरुप भी नजर आ रहे हैं. जबकि नसीरुद्दीन शाह अहम किरदार में नजर आ रहे हैं, जो उनका तमिल सिनेमा में डेब्यू है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत, घर से दूर पिया बिहरिया को बिहार जाने और छठ पूजा के लिए मनाती पत्नी, डिंपल सिंह संग शानदार केमिस्ट्री

Featured Video Of The Day
कांग्रेस की सीटों पर सवाल, सपा प्रवक्ता ने गिनाए पुराने एहसान!
Topics mentioned in this article
Ramayana
OM Chapter 1
Sai Pallavi Short Hair
Sai Pallavi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं