बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस एक बार फिर गरम हो गई है. बात शुरू हुई स्पिरिचुअल गुरु सद्गुरु और आलिया भट्ट की एक चर्चा की वजह है. दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट से की गई एक बातचीत में सद्गुरु ने ऐसी बात कही जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. X पर सद्गुरु और आलिया की बातचीत का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो क्लिप को शेयर किया, जिसे कई लोगों ने देखा और ये वीडियो घूमते-घूमते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
क्या बोले सद्गुरु?
वीडियो में सद्गुरु आलिया भट्ट से कहते हैं, “मैं आपको इंसल्ट नहीं करना चाहता. आप बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं, लेकिन चेन्नई शहर में ही आपके जैसे हजारों आलिया भट्ट हो सकती हैं. आपको शुरुआत से ही आपके आस-पास वाले लोगों से सपोर्ट मिला, मेंटरशिप मिली. इसी वजह से आप इस मुकाम तक पहुंची हैं. कई टैलेंटेड लोग सही सपोर्ट ना मिलने की वजह से अपने पोटेंशियल को एक्सप्लोर नहीं कर पाते.”
यह क्लिप आलिया भट्ट के साथ एक इंटरव्यू का हिस्सा लगती है, जहां सद्गुरु टैलेंट वर्सेज नर्चरिंग की अहमियत पर बात कर रहे थे. उन्होंने साफतौर से कहा कि आलिया अच्छी एक्ट्रेस हैं लेकिन उनकी सक्सेस सिर्फ टैलेंट का नहीं, बल्कि सिस्टम और कनेक्शन्स का भी नतीजा है.
सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद यूजर्स ने इसे “एपिक रोस्ट” और “लाइव बर्न” बताया. कई कमेंट्स में लिखा गया, साधगुरु ने तो आलिया को रोस्ट ही कर दिया. एक ने लिखा, यहां तक कि एक स्पिरिचुअल लीडर भी बॉलीवुड के नेपोटिज्म से वाकिफ हैं. एक ने कमेंट किया, आलिया अच्छी एक्ट्रेस हैं लेकिन KJo की वजह से ही इतना सपोर्ट मिला. कुछ यूजर्स ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एग्जाम्पल देते हुए कहा कि नेपोटिज्म हर जगह है, लेकिन बॉलीवुड में यह ज्यादा ‘गंदे' तरीके से काम करता है क्योंकि यहां दूसरे एक्टर्स की फिल्में ‘छीनी' जाती हैं. एक यूजर ने लिखा, अल्लू अर्जुन, राम चरण, प्रभास के परिवार फिल्मी हैं, लेकिन वे दूसरों की फिल्में नहीं छीनते. हालांकि कुछ लोगों ने सद्गुरु के कमेंट का बचाव करते हुए कहा कि यह इंसल्ट नहीं, बल्कि नर्चर vs टैलेंट पर एक गहरा पॉइंट था. एक यूजर ने लिखा, पूरा इंटरव्यू देखिए, रेफरेंस समझिए.
यह भी पढ़ें: रिजेक्शन की वजह से चमकी किस्मत, किसी ने देखा ही नहीं था चेहरा बस इसी वजह से मिली शाहरुख खान के साथ फिल्म