सचिन तेंदुलकर के बेटे की मेहंदी सेरेमनी का वीडियो, कुछ कुछ होता है गाने पर मंगेतर का हाथ थामे दिखे अर्जुन तेंदुलकर 

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंधोक की शादी 5 मार्च 2026 को होने वाली है, जिससे पहले शादी की रस्में शुरु हो चुकी हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंधोक की आज होगी शादी
नई दिल्ली:

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी होने वाली है. वहीं कपल की शादी की रस्में शुरु हो चुकी हैं, जिसके वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. इसी बीच सिंगर हर्षदीप कौर ने फैंस के लिए अर्जुन तेंदुलकर और उनकी मंगेत्तर सानिया चंधोक के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं, जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है. वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर मंगेतर सानिया का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. जबकि हर्षदीप कौर कुछ कुछ होता है गाते हुए नजर आ रहे हैं. 

अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी की वीडियो वायरल

तस्वीरों में सचिन तेंदुलकर का पूरा परिवार नजर आ रहा है. जबकि अर्जुन तेंदुलकर को मंगेतर सानिया का हाथ थामे देखा जा सकता है. इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस पोस्ट पर फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी शेयर की है. 

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंधोक की सगाई 25 अगस्त 2025 में हुई थी. वहीं प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत जामनगर में हुई. जबकि 5 मार्च 2026 को अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंधोक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसमें बॉलीवुड के सितारे शामिल होते हुए नजर आएंगे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- सारा तेंदुलकर के बचपन की दोस्त हैं अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया, देखें होने वाली ननद के साथ रेयर फोटो

Featured Video Of The Day
संतों का ऐलान, 'सनातन बोर्ड' है समाधान? अयोध्या से विशेष धर्म संसद
Topics mentioned in this article
  Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar Son
Arjun Tendulkar
Harshdeep Kaur