Saayoni Ghosh Net Worth: 17 साल की उम्र में बनीं एक्ट्रेस, अब राजनीति में बड़ा नाम हैं सयानी घोष, इतनी है नेटवर्थ

Saayoni Ghosh Net Worth: सयानी घोष ने बंगाली फिल्मों, टीवी शो और वेब सीरीज में काम करके काफी लोकप्रियता हासिल की. अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Saayoni Ghosh Net Worth: 12वीं तक पढ़ीं हैं सयानी घोष, 17 साल की उम्र में बनीं एक्ट्रेस
NDTV

Saayoni Ghosh Net Worth: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों सयानी घोष का नाम काफी चर्चा में है. एक्ट्रेस से नेता बनीं सयानी घोष ने मनोरंजन जगत से लेकर राजनीति तक कई तरह से अपनी अलग पहचान बनाई है. कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली सयानी आज टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) की प्रमुख युवा नेताओं में से एक हैं. कोलकाता में जन्मीं सयानी घोष ने सिर्फ 17 साल की उम्र में एक्टिंग में करियर की शुरुआत कर दी थी. सयानी घोष ने बंगाली फिल्मों, टीवी शो और वेब सीरीज में काम करके काफी लोकप्रियता हासिल की. अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

सयानी घोष का करियर

सयानी घोष ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत टेलीफिल्म इच्छे दाना से की, जब वह केवल 17 साल की थीं। बड़े पर्दे पर उनकी पहली उपस्थिति फिल्म नॉटोबोर नॉटआउट में एक छोटी भूमिका में थी। उन्होंने शोत्रू, अलीक सुख, गोलपो होलेओ शोटी, नाटोकर मोटो - लाइक अ प्ले, ब्योमकेश ओ चिरियाखाना, मेघनाद बढ़ रहस्य, का खा गा घ, रीयूनियन, ड्रैकुला सर, अपराजितो, लाल: सूटकेस ता देखेचेन?, और कई अन्य फिल्मों में एक्टिंग की है.

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ साउथ फिल्म इंडस्ट्री का 2026 का सूखा, एक महीने में हिट हुईं तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में

राजनीति करियर

फिल्मों के बाद सयानी घोष ने राजनीति में जाने का फैसला किया. उन्होंने साल 2021 में टीएमसी में शामिल हो गईं. पार्टी में शामिल होने के बाद उनका राजनीतिक कद तेजी से बढ़ा. राजनीति में आने के कुछ ही समय बाद सयानी को टीएमसी युवा विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई. हालांकि 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा बनाए रखा. इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जादवपुर सीट से जीत दर्ज कर संसद तक का सफर तय किया.

Advertisement

पढ़ाई और नेटवर्थ 

2022 - 2023 के चुनावी हलफनामे के अनुसार उन्होंने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है. सयानी घोष की कुल नेटवर्थ 91,89,462 है. जबकि उन पर कुछ देनदारियां और लोन भी बताए गए हैं.उनकी कुल देनदारियां और लोन मिलाकर 59 लाख रुपये हैं.रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके में एक घर है. इसके अलावा उनके नाम पर बैंक जमा, निवेश और एक होंडा जैज कार भी दर्ज है.

Featured Video Of The Day
राम कृष्ण ने चंपत राय पर दिया बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Saayoni Ghosh
Saayoni Ghosh Education
Saayoni Ghosh Bengal Election
Entertaiment
Bollywood