रस्किन बॉन्ड को सबसे ज्यादा पसंद है ये 77 साल पुराना गाना, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया यादगार

पहाड़ों, बारिश और बचपन की यादों को अपनी कहानियों में उतारने वाले रस्किन बॉन्ड ने एक बातचीत में अपने पसंदीदा हिंदी गाने का खुलासा किया. दिलचस्प बात ये है कि उनकी पसंद 1949 की एक सुपरहिट फिल्म के यादगार गीत पर जाकर ठहरती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रस्किन बॉन्ड को सबसे ज्यादा पसंद है ये बरसों पुराना गाना
नई दिल्ली:

पहाड़ों की बारिश, ठंडी हवा और बचपन की प्यारी यादों को अपनी कहानियों में जिंदा कर देने वाले रस्किन बॉन्ड को हर कोई उनकी सादगी भरी लिखाई के लिए जानता है. उनकी किताबें पढ़ते ही मसूरी की वादियां आंखों के सामने आ जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका सबसे पसंदीदा हिंदी गाना कौन सा है? जब उनसे ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसा गाना चुना, जिसे सुनते ही आज भी पुराने दौर की ताजगी महसूस होने लगती है. सबसे मजेदार बात ये है कि उनका फेवरेट गाना शांत नहीं, बल्कि मस्ती और चुलबुले अंदाज से भरा हुआ है.

इंटरव्यू में बताया अपना पसंदीदा गाना

हाल ही में एक बातचीत के दौरान रस्किन बॉन्ड से उनके फेवरेट हिंदी गाने के बारे में पूछा गया. उन्होंने मुस्कुराते हुए 1949 की फिल्म बरसात के मशहूर गाने हवा में उड़ता जाए, मोरा लाल दुपट्टा मलमल का का नाम लिया. ये गाना आज भी पुराने संगीत पसंद करने वालों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज में गाया था. इसके बोल रमेश शास्त्री ने लिखे थे और संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया था. गाने की हल्की-फुल्की धुन और मजेदार अंदाज इसे आज भी सुनने लायक बनाते हैं. इतने साल बीतने के बाद भी इसकी चमक कम नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- रामायण के लक्ष्मण ने बताया नमस्ते, नमस्कार और प्रणाम में क्या है फर्क, बोले- भारतीय संस्कृति में तीनों के अर्थ अलग

Advertisement

राज कपूर और नरगिस की फिल्म का सुपरहिट गाना

बरसात उस दौर की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म ने राज कपूर और नरगिस की जोड़ी को खूब पसंद दिलाई. फिल्म का ये गाना बिमला कुमारी पर फिल्माया गया था. इसकी मस्ती, लता मंगेशकर की आवाज और खूबसूरत धुन ने इसे हमेशा के लिए खास बना दिया.

Advertisement

रस्किन बॉन्ड की पसंद क्यों लगी अलग

रस्किन बॉन्ड की कहानियां पढ़ने वाले लोग उन्हें पहाड़ों, बचपन और सादगी से जोड़ते हैं. इसलिए जब उन्होंने इतना चुलबुला गाना अपना फेवरेट बताया तो कई लोगों को ये जानकर अच्छा सरप्राइज मिला. शायद यही वजह है कि उनका ये पसंदीदा गाना आज फिर चर्चा में आ गया है.

ये भी पढ़ें- गुलजार का लिखा वो स्पेशल गाना, हनी सिंह ने उठाए थे लिरिक्स पर सवाल, खुद गीतकार ने कहा- अंतरा तो समझ लें  

Featured Video Of The Day
3 महीने की गर्भवती, रक्षा मंत्रालय मेंअफसर का खिड़की से लटका मिला शव
Topics mentioned in this article
Ruskin Bond
Ruskin Bond Favourite Song
Lata Mangeshar
Bollywood