गलत एंगल से फोटो लेने पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेज, कहा- गलत तरीके से जूम करके तस्वीरें लेना हमारा अपमान

साउथ की एक्ट्रेस रुक्मिनी वसंत ने गलत एंगल से तस्वीरें खींचने वालों पर किया तीखा वार बोलीं एक्ट्रेसेज के काम और अचीवमेंट से ज्यादा फोकस उनकी बॉडी पर करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रुक्मिनी वसंत ने गलत एंगल से फोटोज खींचने वालों के खिलाफ उठाई आवाज
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर और कैमरों की चमक के बीच एक ऐसा मुद्दा फिर सामने आया है, जिस पर लंबे समय से चर्चा होती रही है, लेकिन अक्सर उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है. पब्लिक इवेंट्स, फिल्म प्रमोशन और अवॉर्ड शो के दौरान महिला कलाकारों की तस्वीरें और वीडियो कई बार ऐसे एंगल से शूट किए जाते हैं, जो असहज और आपत्तिजनक माने जाते हैं. अब इस मुद्दे पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियों ने आवाज उठाई है. उन्होंने कहा कि वे इस तरह के जानबूझकर किए गए जूम-इन और अनुचित एंगल को बर्दाश्त नहीं करेंगी. अभिनेत्रियां रुक्मिणी वसंत, आशिका रंगनाथ और सप्तमी गौड़ा ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साझा बयान जारी कर इस हरकत की कड़ी निंदा की. 

यह भी पढ़ें: दुबई में फंसी एक्ट्रेस ने पीएम मोदी से लगाई थी मदद की गुहार, 2 दिन में पहुंची अपने देश तो बोलीं...

उन्होंने कहा, "कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में महिला कलाकारों की तस्वीरें और वीडियो जानबूझकर गलत एंगल से लिए जाते हैं. कैमरे का फोकस उनके काम, उपलब्धियों या कार्यक्रम के मकसद पर नहीं, बल्कि उनके शरीर पर किया जाता है. यह एक बार की बात नहीं है, बल्कि बार-बार दोहराई जाने वाली समस्या है."

अभिनेत्रियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "इस तरह के जानबूझकर किए गए जूम-इन और अनुचित एंगल पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं. यह व्यवहार हमारी गरिमा का उल्लंघन है और इसे सामान्य नहीं माना जा सकता. कुछ लोग व्यूज और सनसनी के लिए इस तरह की क्लिप्स को रिकॉर्ड और शेयर करते हैं, जो न सिर्फ अपमानजनक है बल्कि महिलाओं की पेशेवर पहचान को भी कमजोर करता है. हम सिनेमा और अपने हुनर के लिए जानी जाना चाहती हैं, न कि इस तरह की गलत प्रस्तुतियों के लिए."

Advertisement

यह भी पढ़ें: INSIDE VIDEO: रश्मिका-विजय ने संगीत फंक्शन में रात भर किया था डांस, सुबह 4 बजे तक चला था जश्न

अभिनेत्रियों ने मीडिया और इवेंट कवर करने वाले फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों से भी अपील की है कि वे पेशेवर आचरण बनाए रखें. उन्होंने कहा, "पत्रकारिता और मीडिया का काम सम्मान और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए. बुनियादी शालीनता और मर्यादा हर पेशे की पहचान होती है. हम इस मुद्दे पर एकजुट हैं और ऐसी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगी."
 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: Rashbehari Seat पर तगड़ा मुकाबला! स्वपन दासगुप्ता vs देवाशीष कुमार