अक्षय कुमार की अगली फिल्म के लिए मुसीबत बनने आ रहा है RRR एक्टर, रिलीज करेगा अपना 16वीं फिल्म

26 जून को आने वाली है.ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिलेगी.राम चरण अकेले ही अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म से मुकाबला करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अक्षय कुमार की अगली फिल्म के लिए मुसीबत बनने आ रहा है RRR एक्टर

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है.यह फिल्म 25 जून 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होगी.फिल्म के डायरेक्टर बूची बाबू साना ने हैदराबाद में धनुष की आने वाली फिल्म 'कारा' के प्री-रिलीज इवेंट में यह घोषणा की.उन्होंने कहा, “पेड्डी 25 जून को थिएटर में रिलीज होगी.इस समय हम एक आइटम सॉन्ग की शूटिंग कर रहे हैं.” यह खबर इसलिए ज्यादा चर्चा में है क्योंकि 'पेड्डी' ठीक एक दिन पहले रिलीज होगी, जबकि अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को आने वाली है.ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिलेगी.राम चरण अकेले ही अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म से मुकाबला करेंगे.

ये भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने पाकिस्तान को फुटबॉल में अकेले चटाई थी धूल, लेकिन दो फ्रैक्चर ने मिटा दिया खिलाड़ी बनने का ख्वाब

आइटम सॉन्ग की शूटिंग जारी

'पेड्डी' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है.राम चरण इसमें लीड रोल में हैं, जबकि जाह्नवी कपूर अहम भूमिका निभा रही हैं.फिल्म की शूटिंग अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.आइटम सॉन्ग की शूटिंग चल रही है और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी साथ-साथ हो रहा है.पहले इस फिल्म को राम चरण के जन्मदिन 27 मार्च और फिर 30 अप्रैल को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में तारीखें टलती रहीं.अब जून की यह नई डेट तय हुई है.डायरेक्टर बूची बाबू साना ने इवेंट में बताया कि वे सीधे 'पेड्डी' के सेट से आए हैं.फिल्म को लेकर फैंस काफी समय से उत्सुक हैं.यह राम चरण की पैन-इंडिया फिल्म है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दोनों फिल्मों के रिलीज होने के साथ जून 2026 बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लिए रोमांचक महीना साबित हो सकता है.'पेड्डी' की सफलता राम चरण के करियर के लिए भी अहम मानी जा रही है.फिल्म की कहानी, बजट या गाने के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है, लेकिन शूटिंग की तेज रफ्तार से लगता है कि मेकर्स समय पर रिलीज के लिए पूरी तैयारी में जुटे हैं.दर्शक अब ट्रेलर और प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं.
 

Featured Video Of The Day
Gautam Adani Meets Samrat Choudhary: Hospital के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी