90 के दशक का वो दौर भी क्या दौर था, जब टीवी स्क्रीन्स पर 'बुनियाद', 'हम लोग' और 'तारा' जैसे शोज का राज हुआ करता था. उसी दौर में साल 1993 में जी टीवी का हिट सीरियल बनेगी अपनी बात भी आया था. जिसने शुरू से ही इस सीरियल ने दर्शकों के बीच धमाल मचा के रख दिया था. दर्शक आज भी इस शो की कास्ट को काफी याद करते हैं. हाल ही में इस सीरियल की कास्ट रोशनी अचरेजा ने पुराने दिनों को याद करते हुए कुछ खट्टी मिठी बाते बताई.
एकता कपूर के दौर से बिगड़ी बात?
रोशनी अचरेजा ने टीवी की बदलती दुनिया और उसके चेहरों पर बात की. उन्होंने कहा कि शो 'बनेगी अपनी बात' से पहले दूरदर्शन कई बेहतरीन सीरियल आएं जैसे बुनियाद, हम लोग. इन बड़े शोज ने छोटे पर्दे की एक अलग ही परिभाषा बना के रख दी थी, 'बनेगी अपनी बात' को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. लेकिन जब एकता कपूर का दौर आया, उस समय से सारी चीज खराब होने लगीं.
इस दौरान ऐसे कई शोज जैसे क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर-घर आए. जिनमें एक्टिंग के नाम पर कॉलेज के बच्चों को कास्ट किया जाने लगा था. जिनको आभिनय का क ख ग तक नहीं आता, उन्हें बस काम मिल रहा था. लेकिन उससे पहले आए सीरियलस में अभिनय की कदर की जाती थी. बेहतरीन थिएटर आर्टिस्ट को कास्ट किया जाता था. उन्होंने आगे कहा कि जैसे टेक्निकल फील्ड में एक ट्रेंड इंसान ही काम कर सकता है, वैसे ही एक्टिंग में भी थिएटर बैकग्राउंड वाले कलाकार ही बेहतर न्याय कर पाते हैं."
"ओटीटी का भी कहीं वही हाल न हो जाए..."
एकता कपूर पर बातचीत करने के बाद रोशनी ने आज के दौर के ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने इन प्लेटफॉर्म की तारीफ करने के साथ साथ एक डर भी जताया. उन्होंने कहा कि ओटीटी बेहतरीन काम करते हुए अच्छे-अच्छे थिएटर आर्टिस्ट को मौका दे रहा है. जो कि अच्छी बात है, लेकिन उन्हें डर है कि कहीं आगे चलकर ओटीटी का हाल भी आज के टेलीविजन जैसा न हो जाए.
एक्ट्रेस के अनुसार टेलीविजन इन दिनों रेडियो जैसा बन चुका है. जिसे बस लोग अब चलाकर सुनने के लिए छोड़ देते है. अफसोस है कि दूरदर्शन वो सुनहरा दौर वापस नहीं आएगा. क्योंकि उस वक्त दर्शकों का कुछ अलग ही टेस्ट था.
एक्टर रघुवीर यादव की पत्नी हैं रोशनी
रोशनी अचरेजा बॉलीवुड के फेमस एक्टर रघुवीर यादव की पत्नी हैं. रघुवीर यादव बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म का जाना माना चेहरा हैं. रघुवीर यादव ने भी पुराने दौर में छोटे परदे से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने छोटे-छोटे किरदार करके बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई. रोशनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'बनेगी अपनी बात' के बाद काफी शोज में नजर आए. लेकिन उनको आज भी दर्शक इसी सीरियल के माध्यम से याद करते हैं.
यह भी पढ़ें: जब सुशांत सिंह राजपूत की वजह से चढ़ गया था एमएस धोनी का पारा, एक्टर की इस हरकत से आपा खो बैठे थे 'कैप्टन कूल'