Romeo Star Cast Fees: कोई ले रहा है 45 करोड़ तो कोई 7 करोड़, जानें ओ रोमियो के सभी कलाकारों ने फिल्म के लिए कितने रुपये

कबीर सिंह, फर्जी के बाद एक बार फिर शाहिद कपूर अपने सिरफिरे अंदाज से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो' इस वक्त काफी चर्चा में है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फिल्म के लिए इतनी मोटी रकम वसूल रहे हैं सिरफिरे आशिक शाहिद कपूर

कबीर सिंह, फर्जी के बाद एक बार फिर शाहिद कपूर अपने सिरफिरे अंदाज से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो' इस वक्त काफी चर्चा में है, जो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में शाहिद के अलावा, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है वहीं स्टार्स की फीस को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. खबरों की मानें तो 'ओ रोमियो' के लिए शाहिद ने अच्छी खासी फीस वसूली है. जानें फिल्म के लिए कौन ले रहा कितनी फीस.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट से कहा- फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहा सपोर्ट, तुरंत चुका देंगे पैसा

शाहिद कपूर

खबरों की मानें तो ‘ओ रोमियो' की पूरी कास्ट में सबसे ज्यादा फीस शाहिद कपूर ने ही ली है. शाहिद ने फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपए लिए हैं. एक्टर फिल्म में उस्तरा का किरदार निभा रहे हैं जो अफशा के प्यार में पागल है.

तृप्ति डिमरी

तृप्ति डिमरी ने फिल्म में अफशा का किरदार निभाया है जिसके प्यार में शाहिद कपूर पड़ गए हैं. फिल्म के लिए तृप्ति ने 6 करोड़ रुपए फीस ली है.

दिशा पाटनी

फिल्म में दिशा एक डांसर का किरदार निभा रही हैं जिसका नाम है जूली. जूली के लिए दिशा ने 2 करोड़ रुपए फीस ली है.

विक्रांत मैसी

विक्रांत मैसी फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर के रोल में हैं. खबरों की मानें तो विक्रांत ने ‘ओ रोमियो' के लिए एक भी रुपए की फीस नहीं ली है.

Advertisement

नाना पाटेकर

हिंदी फिल्म के सबसे दिग्गज अभिनेताओं में से एक नाना पाटेकर फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं.

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया फिल्म में राबिया नाम की लड़की किरदार निभा रही हैं, हालांकि इनका रोल क्या है इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है. खबरों की मानें तो राबिया के लिए तमन्ना ने एक भी रुपए नहीं लिए हैं.

Advertisement

अविनाश तिवारी

अविनाश तिवारी ने फिल्म में 7 करोड़ रुपए फीस ली है. अविनाश के अलावा फिल्म में वेटरन एक्ट्रेस फरीदा जलाल भी नजर आएंगी. हालांकि इनकी फीस के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Featured Video Of The Day
Peeragarhi Case: तांत्रिक ने तीनों को खिलाया था जहर वाला लड्डू, धनवर्षा के नाम पर ठगता था | Delhi
Topics mentioned in this article