इस फिल्म ने रिलीज से पहले भूत बंगला को दे डाली मात, 120 करोड़ की फिल्म कमा डाले 193 करोड़

एक फिल्म ने रिलीज से पहले ही भूत बंगला को मात दे डाली है और 70 करोड़ रुपया का मुनाफा भी कमा लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राहुल शिवाजी फिल्म ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. फिल्म ने बीते 10 दिनों में सिनेमाघरों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. हालांकि भूत बंगला से जैसी उम्मीद थी बॉक्स ऑफिस पर वैसा कमाल नहीं कर सकी. लेकिन एक फिल्म ने रिलीज से पहले ही भूत बंगला को मात दे डाली है और 70 करोड़ रुपया का मुनाफा भी कमा लिया है. दरअसल रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) ने रिलीज होने से पहले ही फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है. 

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड का ये डायरेक्टर एक चवन्नी से बदल देता था किसी भी एक्टर की किस्मत,इसी ने राज कपूर को बनाया शोमैन

कैसे कमाए 193 करोड़

'राजा शिवाजी' के नॉन-थियेट्रिकल अधिकारों (Non-Theatrical Rights) की कुल कीमत 193 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह आंकड़ा फिल्म की बजट से काफी ज्यादा है, जिससे प्रोड्यूसर्स को रिलीज से पहले ही भारी फायदा हो गया है. 'राजा शिवाजी' के ओटीटी राइट्स 95 करोड़ रुपये में बिके हैं. म्यूजिक राइट्स के लिए 28 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि सैटेलाइट राइट्स 70 करोड़ रुपये में सौदे हुए हैं. इन तीनों को जोड़कर 'राजा शिवाजी' ने कुल 193 करोड़ रुपये का बिजनेस रिलीज से पहले ही कर लिया है. फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में प्रोडक्शन टीम पहले ही 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा काम चुकी है.

शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित फिल्म 

यह 'राजा शिवाजी' छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है. रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है. कई लोग इसे ऐतिहासिक वीर की कहानी मानते हैं, जबकि कुछ ट्रेलर और लुक को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर प्री-रिलीज बिजनेस किसी भी फिल्म के लिए अच्छा संकेत है. इससे पता चलता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म, म्यूजिक कंपनियां और टीवी चैनल फिल्म पर भरोसा जता रहे हैं. अगर फिल्म थिएटर में भी अच्छा प्रदर्शन करती है तो यह ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है. 'राजा शिवाजी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: Yogi के 'सिंघम' IPS Ajay Pal Sharma को जहांगीर का चैलेंज!