पुराने हिंदी सिनेमा के गाने आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं. उन गानों के पीछे कलाकारों की कई यादें और किस्से जुड़े होते हैं, जिनके बारे में फैंस हमेशा से जानना पसंद करते हैं. इसी बीच मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जो दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से जुड़ा हुआ है. दरअसल, इंडियन आइडल के आने वाले एपिसोड में पद्मिनी कोल्हापुरे स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी. इस दौरान उन्होंने अपने मशहूर गाने 'पूछो ना यार क्या हुआ' से जुड़ी यादों को साझा किया, जो उनकी फिल्म जमाने को दिखाना है का था.
पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऋषि कपूर के साथ शूट किया था रोमांटिक गाना
उन्होंने बताया, ''यह पहला मौका था जब मैं एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर किसी बड़े रोमांटिक गाने में काम कर रही थी. इस गाने में मेरे साथ ऋषि कपूर थे, जो उस समय इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते थे. ऋषि कपूर के साथ रोमांटिक गाना शूट करने में मैं काफी घबरा रही थी. मेरे मन में बार-बार यही बात चल रही थी कि अब मुझे इतने बड़े अभिनेता के साथ रोमांटिक गाना करना है. उस समय डर लग रहा था कि कहीं कोई गलती न हो जाए लेकिन ऋषि कपूर का व्यवहार इतना अच्छा था कि मेरी सारी घबराहट धीरे-धीरे खत्म हो गई. उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया और पूरे शूट के दौरान मेरा ध्यान रखा."
ये भी पढ़ें- अक्षय खन्ना के धुरंधर एक्ट की इस एक्टर ने बिरयानी से की तुलना, कहा- आप रोज बिरयानी खाते हैं तो...
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी ये फिल्म
ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे की जमाने को दिखाना है 1981 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को नासिर हुसैन ने डायरेक्ट किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. वहीं IMdb के अनुसार, फिल्म के फ्लॉप होने के बाद ऋषि कपूर ने नासिर हुसैन के फोन उठाना बंद कर दिया था. ऋषि कपूर ने कहा था कि फिल्म में कोई स्टोरी लाइन नहीं है. बल्कि सिर्फ अच्छे गाने हैं. ऑडियंस अच्छी स्टोरी चाहती है. जबकि फिल्म में शम्मी कपूर टाइम स्टोरी दिखाई गई है.
ऋषि कपूर ने चुनी थी हीरोइन
IMdb की मानें तो ऋषि कपूर ने नासिर हुसैन को पद्मिनी कोल्हापुरे का नाम सुझाया था. वहीं जब ऋषि कपूर के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे जब पहला शॉट देने वाली थीं तब वह बहुत नर्वस थीं क्योंकि उन्हें ऋषि कपूर को गले लगाना था. जबकि वह उनकी फैन थीं.
ये भी पढ़ें- मुकुल देव के अंतिम संस्कार में पैपराजी के बिहेवियर पर भड़के राहुल देव, कहा- मैंने अपने भाई को खो दिया है और वो...