कांतारा में दैव बन रोंगटे खड़े करवा चुके ऋषभ शेट्टी अब बन रहे हनुमान, पुष्पा मेकर्स से मिलाया हाथ

Jai Hanuman: ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म जय हनुमान की मुहूर्त पूजा हो चुकी है और इसके साथ भी फिल्म के ऑफीशिलयली शुरू होने की कनफर्मेशन आ चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जय हनुमान पर काम शुरू
Social Media
नई दिल्ली:

साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘हनु-मान' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और पौराणिक कथाओं को नए अंदाज में पेश कर दर्शकों का दिल जीता था. अब उसी फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए इसके सीक्वल ‘जय हनुमान' की आधिकारिक शुरुआत हो गई है. फिल्म का भव्य मुहूर्त कर्नाटक के पवित्र स्थल अंजनाद्री बेट्टा में रखा गया, जिसे भगवान हनुमान की जन्मस्थली माना जाता है. आध्यात्मिक माहौल और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरी टीम ने पूजा-अर्चना कर इस बड़े प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया.

यह भी पढ़ें: 40 साल का फिल्मी करियर, दो शादियां, पर्दे का खूंखार विलेन पुणे में ठेले पर वड़ा पाव तलता आया नजर

‘जय हनुमान' को टी-सीरीज के भूषण कुमार प्रस्तुत कर रहे हैं. वहीं निर्माण की जिम्मेदारी मैथ्री मूवी मेकर्स के नवीन यरनेनी और वाई. रवि शंकर ने संभाली है. निर्देशक प्रशांत वर्मा एक बार फिर इस पौराणिक दुनिया को बड़े पर्दे पर उतारने जा रहे हैं. ‘हनु-मान' की सफलता के बाद दर्शकों की उम्मीदें इस सीक्वल से और भी बढ़ गई हैं. इस बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान की अहम भूमिका में नजर आएंगे. उनके इस किरदार को लेकर फैंस में खासा उत्साह है. मुहूर्त के मौके पर तेजा सज्जा भी मौजूद रहे, जो 2024 में आई ‘हनु-मान' फिल्म का हिस्सा थे. टीम की मौजूदगी ने इस आयोजन को और खास बना दिया.

मेकर्स का कहना है कि ‘जय हनुमान' को पहले से भी बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा. फिल्म में अत्याधुनिक तकनीक और हाई-एंड विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि कथा की भव्यता और आध्यात्मिक भाव को प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारा जा सके. इसे पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है, ताकि देशभर के दर्शक इस कहानी से जुड़ सकें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शक्तिमान की गीता को जब बुलाया गया मर्दों वाली पार्टी में, एक्ट्रेस ने समझौते से किया इनकार, गुस्से में आया गया हीरो

‘जय हनुमान' को भारतीय संस्कृति के सबसे पूजनीय प्रतीकों में से एक भगवान हनुमान को समर्पित श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है. फिल्म आस्था, साहस, भक्ति और शक्ति के उन मूल्यों को सामने लाएगी, जो सदियों से लोगों के जीवन का हिस्सा रहे हैं. फिलहाल फिल्म फ्लोर पर जा चुकी है और अब दर्शकों को इसके बड़े पर्दे पर आने का इंतजार है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान के ऑपरेशन 'साएकेह' का सातवां राउंड शुरू, प्रेशर में आएगा अमेरिका?
Topics mentioned in this article
Jai Hanuman
Rishab Shetty
Jai Hanuman Prasanth Varma
Mythri Movie Makers
HanuMan
Gudi Padwa
Jai Hanuman Rishab Shetty
Rishab Shetty Kantara
Rishab Shetty Instagram
Rishab Shetty Photos
Rishab Shetty Wife
Rishab Shetty News