7 साल बाद फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहीं रिया चक्रवर्ती, बोलीं- नया खून पुराने पैसों से मिला...

रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चा में हैं. वह पर्दे पर सात साल बाद एक्टिंग में वापसी कर रही हैं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आए थे, लेकिन अब वे एक नई शुरुआत करने को तैयार हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
7 साल बाद फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहीं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चा में हैं. वह पर्दे पर सात साल बाद एक्टिंग में वापसी कर रही हैं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आए थे, लेकिन अब वे एक नई शुरुआत करने को तैयार हैं. बीते कुछ सालों से रिया चक्रवर्ती टीवी के रियलिटी शो में बतौर जज दिखाई दे रही थीं. लेकिन अब उन्होंने फिर से एक्टिंग करने का फैसला किया है. वह नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज में एक्टिंग करती हुई दिखाई देंगी. 

ये भी पढ़ें; धुरंधर 2 ने जीरो बजट में रिलीज से पहले कमा डाले 58 करोड़, पुष्पा 2 को दी धोबी पछाड़

इस वेब सीरीज में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती

मंगलवार शाम मुंबई में 'नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स' इवेंट में यह बड़ा ऐलान हुआ. रिया नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' में नजर आएंगी. इस सीरीज में अनिल कपूर और विजय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह एक कॉरपोरेट ड्रामा है, जहां परिवार और बिजनेस की कहानी दिखाई जाएगी. टीजर में कहा गया है - "नया खून पुराने पैसों से मिला. जब इतनी ताकत दांव पर हो, तो फैमिली और बिजनेस की लाइनें धुंधली पड़ जाती हैं." सीरीज जल्द ही सिर्फ नेटफ्लिक्स पर आएगी.

Advertisement

जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव

2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया पर कई आरोप लगे थे. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार किया था और कुछ महीने जेल में भी रही थीं. बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट्स रद्द हो गए, काम मिलना बंद हो गया और यात्रा पर भी पाबंदी लगी. लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया और इंडस्ट्री में बायकॉट जैसी स्थिति बनी. लेकिन रिया ने हिम्मत नहीं हारी. पिछले साल सीबीआई ने जांच पूरी कर उन्हें सभी आरोपों से क्लीन चिट दे दी. इससे उनकी जिंदगी में राहत आई. उन्होंने पॉडकास्ट शुरू किया और अपना बिजनेस भी चलाया. 
 

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा मामले में चंपत राय को लेकर वीएचपी प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Rhea Chakraborty
Family Business
Web Series Family Business
Rhea Chakraborty In Family Business
Anil Kapoor