रमेश गोपी नायर ने 15 साल की उम्र में क्यों अपनाया ईसाई धर्म और बन गए रेमो डिसूजा

Remo D'Souza: करली टेल्स पर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने ईसाई धर्म अपनाने के फैसले और इस पर उनके परिवार के रिएक्शन पर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उनका परिवार उनके फैसले में हमेशा साथ रहा.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
15 साल की उम्र में रेमो डिसूजा ने किया धर्म परिवर्तन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजल ने हाल ही में अपनी आस्था, आध्यात्मिकता और धर्म-परिवर्तन के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मान्यताएं किसी एक धर्म की सीमाओं से आगे बढ़ गई हैं. करली टेल्स पर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने ईसाई धर्म अपनाने के फैसले और इस पर उनके परिवार के रिएक्शन पर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उनका परिवार उनके फैसले में हमेशा साथ रहा. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रेमो डिसूजा का जन्म रमेश गोपी नायर के रूप में हुआ था. बाद में 15 साल की उम्र में उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया.

धर्म परिवर्तन पर माता पिता का ऐसा था रिएक्शन

रेमो डिसूजा ने बताया कि उनके धर्म परिवर्तन के फैसले पर उनके माता-पिता का क्या सोचना था और उन्होंने कैसे रिएक्ट किया. अपने पिता के साथ एक खास पल साझा करते हुए रेमो ने कहा, "एक दिन मैं अपने पिता के पास गया और उनसे कहा कि मैं चर्च के लिए बहुत काम करता हूं, और मुझे लगता है कि मैं उनके साथ जुड़ना चाहता हूं. उन्होंने कहा, 'ठीक है, कर ले. बस मेरा नाम मत बदलना.' इसलिए मेरा नाम रेमो गोपी डिसूजा है."

ये भी पढ़ें- मां हिंदू, पापा मुस्लिम, फिर भी दूसरे धर्म में शादी नहीं करना चाहती ये टीवी एक्ट्रेस, कहा- ना तो प्यार कर पाऊंगी

घर में रखा है शिवलिंग

लिजेल ने बताया कि उनके माता-पिता के गुजर जाने के बाद अचानक ही उनके मन में हिंदू धर्म के प्रति झुकाव हुआ. उन्होंने कहा, "पिछले 4-5 सालों में, शायद अपने माता-पिता को खोने की वजह से, मेरा झुकाव अचानक से हिंदू धर्म की ओर बढ़ने लगा है. मैं सारी पूजा-पाठ करती हूं, और मुझे ऐसा करना अच्छा लगता है, भले ही मैं कैथोलिक हूं." उन्होंने दिखाया कि उनके घर में भगवान शिव की बड़ी सी प्रतिमा और एक छोटा शिवलिंग भी है. इसाह मसीह के साथ भगवान गणेश मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं भी रखी हैं और उनकी पूजा होती है.

Advertisement

रेमो ने दिए ये हिट गाने

रेमो बॉलीवुड के एक सफल कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने 'बदतमीज दिल','डिस्को दीवाने',  'बलम पिचकारी', 'दीवानी मस्तानी', 'पिंगा' और 'घर मोरे परदेसिया' जैसे हिट गानों की कोरियोग्राफी की है. 

ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के बचपन की 5 फोटो, हूबहू दादा राज कपूर जैसी हैं आंखें, पोती से मिलने से पहले रखी थी अजीब शर्त

Advertisement
Featured Video Of The Day
Khan Global Studies में Fire Safety ऑडिट फेल‍! छात्र खतरे में?
Topics mentioned in this article