हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में शामिल 'नागिन' आज भी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान रखती है. इस फिल्म की कहानी, इसके गाने और इसका रहस्यमय अंदाज आज भी लोगों को याद है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली रीना रॉय इस किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थीं. एक पुराने इंटरव्यू में खुद रीना रॉय ने इस बात का खुलासा किया था कि यह रोल कई बड़ी एक्ट्रेसेज के पास जाने के बाद उनकी झोली में आ गिरा था.
अभिनेत्री रीना रॉय ने टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' में बातचीत के दौरान बताया था कि फिल्म 'नागिन' के लिए पहले कई बड़ी और मशहूर अभिनेत्रियों को अप्रोच किया गया था. इनमें उस समय की टॉप एक्ट्रेस जैसे रेखा और आशा पारेख भी शामिल थीं, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था. इसके बाद यह प्रोजेक्ट उनके पास तक पहुंचा.
Photo Credit: social media
रीना रॉय ने कहा, ''उस समय मेकर्स को लगा कि मैं इस रोल के लिए सही रहूंगी क्योंकि मैं डांस और अभिनय दोनों में सहज थी. इसलिए जब दूसरी बड़ी अभिनेत्रियों ने फिल्म करने से इंकार कर दिया, तो मुझे यह मौका मिला. यह मेरे करियर का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.''
Photo Credit: social media
रीना रॉय ने कहा, ''शुरुआत में मेरी मां इस फिल्म को लेकर खुश नहीं थीं. उनको लगता था कि फिल्म में मेरा किरदार नकारात्मक है, जिसमें बदला लेने जैसी भावनाएं हैं. इसी वजह से उन्होंने मुझसे पूछा था कि मैं ऐसा रोल क्यों कर रही हूं. लेकिन मुझे कहानी अलग और मजबूत लगी, इसलिए मैंने अपनी मां की बात न मानते हुए यह फिल्म करने का फैसला लिया.''
यह भी पढ़ें: सेंसर बोर्ड ने कहा था 127 कट लगाने होंगे, एक साल बाद बिना किसी कट और फिल्टर के ओटीटी पर रिलीज हुई सतलुज
उन्होंने आगे कहा, ''फिल्म की रिलीज के बाद लोगों का व्यवहार मेरे प्रति बदल गया था. फिल्म में रहस्यमय किरदार की वजह से कुछ लोग मुझसे डरने भी लगे थे. यह मेरे लिए इस बात का सबूत था कि मेरी भूमिका कितनी प्रभावशाली थी और दर्शकों पर उसका कितना गहरा असर पड़ा.''
फिल्म 'नागिन' को निर्देशक और निर्माता राजकुमार कोहली ने अपने बैनर शंकर मूवीज के तहत बनाया था. यह फिल्म एक मल्टी-स्टारर प्रोजेक्ट थी, जिसमें उस दौर के कई बड़े कलाकार शामिल थे. इनमें सुनील दत्त, फिरोज खान, जितेंद्र, संजय खान, रेखा, मुमताज, विनोद मेहरा, योगीता बाली, कबीर बेदी और अनिल धवन जैसे नाम शामिल थे.