रेखा के जीजा ने सुपरस्टार के ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे की बताई कड़ी मेहनत, कहा- 'वह मोटी थीं'

रेखा के जीजा तेज सपरू ने सुपरस्टार के ट्रांसफॉर्मेशन की कड़ी मेहनत को याद किया और बॉलीवुड में कदम रखने से पहले मेकओवर के बारे में बताया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रेखा के ट्रांसफॉर्मेशन पर उनके जीजा ने कही ये बात
नई दिल्ली:

रेखा बॉलीवुड की आइकन रही हैं, जिनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है. उन्होंने 1970 में फिल्म सावन भादो से बॉलीवुड में लीड एक्ट्रेस के रोल में डेब्यू किया और कुछ ही सालों में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से चौंका दिया. वहीं इसी बारे में रेखा के जीजा और एक्टर तेज सपरू ने उनके इंडस्ट्री में शुरूआती दिनों के बारे में बताया और याद किया कि कैसे रेखा ने बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद हैरान कर देने वाला मेकओवर किया. रेडिफ ओरिजनल्स यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में तेज सपरू ने खुलासा किया कि उनकी शादी 1987 में रेखा की सौतेली बहन धनालक्ष्मी से शादी हुई थी. उन्होंने बताया कि शादी से पहले से ही वह रेखा को बहन मानते थे और वह अक्सर उन्हें राखी बांधती थी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धनालक्ष्मी सिनेमेटोग्राफर के प्रकाश और एक्ट्रेस पुष्पावल्ली की बेटी हैं. जबकि रेखा, पुष्पावल्ली और एक्टर जेमिनी गणेशन की बेटी हैं. 

रेखा के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की

रेखा के बारे में फैली गलत अवधारणाओं पर तेज सपरू ने कहा कि वह इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते. लेकिन एक्ट्रेस के तौर पर उनके लिए बहुत सम्मान है. उन्होंने कहा, “मैं कह सकता हूं कि एक एक्ट्रेस के तौर पर, उन्होंने जिस तरह से खुद को तैयार किया, मुझे नहीं लगता कि कोई और ऐसा कर सकता है. इसका पूरा श्रेय मैं उन्हें ही देता हूं. जब उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था, तब वह मोटी थीं... यह बात तो सभी जानते हैं.” 

ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स की मोस्ट वॉच्ड नॉन इंग्लिश फिल्म बनीं 6 महीने पुरानी एक्शन थ्रिलर, 214 मिनट की मूवी ने बनाए कईं रिकॉर्ड 

रेखा के लेटेस्ट लुक पर कही ये बात

हाल ही में रियलिटी शो में नजर आई रेखा के बारे में तेज सपरू ने कहा, “मैंने हाल ही में उसे इंडियन आइडल पर देखा. उनमें जो ग्रेस है... वह एक जबरदस्त सिंगर भी है. यहां तक कि जब वह नोट्स या चिट्ठियां लिखती है, तो उसकी हैंडराइटिंग... ऐसी हैंडराइटिंग मैंने किसी और में नहीं देखी. एक महिला जो पहले मोटी थी, उसने खुद को बदला और जिस तरह से उसने खुद में बदलाव किया, मैं सच में उसकी तारीफ करता हूं.”

Advertisement

रेखा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन में क्या कहा था...

80 के दशक में सिमी ग्रेवाल के चैट शो में रेखा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन और फिजिकल फिटनेस के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, खूबसूरत बनने के लिए, पूरी खूबसूरत महिला बनने के लिए आपको फिजिकली फिट बनना पड़ेगा. अगर आप स्लिम रह सकते हैं, तो ठीक है. मोटे बिल्कुल नहीं. मोटापा भद्दा लगता है. बता दें कि 50 साल के करियर में रेखा ने 180 फिल्मों में काम किया है, जिसमें उमराव जान, सिलसिला, खून भरी मांग, खिलाड़ियों का खिलाड़ी और खूबसूरत का नाम शामिल है. 

ये भी पढ़ें- सोनू निगम ने पहली बार गाया हिंदी-हरियाणवी गाना, यूट्यूब पर आते ही बना ट्रेडिंग, 12 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi Rain: भारी बारिश के बाद थम गई दिल्ली, ITO पर ट्रैफिक जाम
Topics mentioned in this article
Rekha
Rekha Brother In Law
Tej Sapru
Bollywood