रीम शेख का दावा, गैर-मुस्लिम के साथ नहीं बिता सकती जिंदगी, बोलीं- मैं पांच बार नमाज पढ़ती हूं

टीवी अभिनेत्री रीम शेख ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी धार्मिक मान्यताओं के बारे में खुलकर बात की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रीम शेख का दावा, गैर-मुस्लिम के साथ नहीं बिता सकती जिंदगी

टीवी अभिनेत्री रीम शेख ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी धार्मिक मान्यताओं के बारे में खुलकर बात की. शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में रीम ने कहा कि वे किसी गैर-मुस्लिम व्यक्ति के साथ अपना जीवन नहीं बिता सकतीं. उन्होंने बताया कि वे रोजाना पांच बार नमाज पढ़ती हैं और हाल ही में रमजान में रोजा रखना भी शुरू किया है. रीम ने कहा, “मैं ऐसा नहीं कर सकती. मैं दिन में पांच बार नमाज पढ़ती हूं. रमजान में हाल ही में रोजा रखना शुरू किया है. शायद मैं अपने जीवन को किसी ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं देख सकती जो मेरे धर्म का न हो, क्योंकि मैं बहुत धार्मिक हूं.” उन्होंने जोड़ा कि जब भी जीवन में कोई समस्या आती है, तो सबसे पहले वे अल्लाह से प्रार्थना करती हैं और जनमाज पर बैठकर दुआ मांगती हैं.

ये भी पढ़ें: 'सरके चुनर' गाने को लेकर संजय दत्त ने मांगी माफी, अब 50 आदिवासी बच्चों की पढ़ाई का उठाएंगे जिम्मा

घर में तलाक देखा

रीम ने अपने परिवार की बात भी की. उन्होंने बताया कि घर में तलाक देखा है और आसपास कई रिश्ते टूटते देखे हैं. इसके बावजूद वे प्यार में विश्वास रखती हैं. रीम बोलीं, “मेरे पास प्यार न मानने के सारे कारण हैं, लेकिन मेरे अंदर कुछ ऐसा है जो मुझे प्यार पर भरोसा करने से नहीं रोकता.” उन्होंने आगे कहा कि भगवान से जुड़ने के लिए भी प्यार की जरूरत होती है. बिना प्यार के न तो भगवान से रिश्ता बनता है और न ही लोगों से.

बिग बॉस को कहा नो

रीम शेख ने ‘तुजसे है राब्ता', ‘गुल मकई', ‘फना – इश्क में मरजावां' और ‘तेरे इश्क में घायल' जैसी लोकप्रिय टीवी सीरियलों में काम किया है. वे लाफ्टर चेफ्स शो में भी नजर आईं. पॉडकास्ट में उन्होंने बिग बॉस करने से इनकार करने की वजह भी बताई. रीम ने कहा कि वे अपनी मां से बहुत करीब हैं और उनके बिना रह नहीं सकतीं. इसलिए वे इस शो में हिस्सा नहीं ले सकतीं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
मुंबई में स्कूल बस पर पेड़ गिरने के बाद 1 बच्चे की हुई मौत, 4 घायल
Topics mentioned in this article
Reem Shaikh
Actress Reem Shaikh
TV Actress Reem Shaikh
Reem Shaikh News
Reem Shaikh Shows