‘जल्दी द लेट’ के बाद अब ‘होम फ्रॉम वर्क’ बोल ट्रोल हुए रवि किशन, कहा- महादेव की कसम, समझ नहीं आता क्यों वायरल हो जाता हूं

रवि किशन तब वायरल हुए थे, जब ईंधन बचाने के उपायों और सार्वजनिक परिवहन के प्रति जागरूकता पर चर्चा करते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने गलती से ‘वर्क फ्रॉम होम’ के बजाय ‘होम फ्रॉम वर्क’ कह दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'होम फ्रॉम वर्क' बोलकर ट्रोल हुए रवि किशन
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया के दौर में सावधानी कितनी भी बरती जाए, लेकिन छोटी-सी चूक भी पल भर में वायरल हो जाती है. अक्सर इसका खामियाजा बड़ी शख्सियतों को भुगतना पड़ता है. ऐसा ही अभिनेता और सांसद रवि किशन के साथ हुआ. हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान जुबान फिसलने के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई मीम्स बने, जिस पर उन्होंने फिल्म ‘मां बहन' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में प्रतिक्रिया दी. रवि किशन ने बताया कि उन्हें इस बात का जरा-सा भी अंदाजा नहीं था कि इंटरनेट पर आखिर कौन-सी चीज उन्हें वायरल बना देती है.

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब अभिनेता से उनकी जुबान फिसलने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मीडिया से कहा, “मैं सच में दिल से और महादेव की कसम खाकर कहता हूं कि मुझे खुद समझ नहीं आता कि मैं क्यों वायरल हो जाता हूं. अभी हाल ही में मैंने ‘वर्क फ्रॉम होम' की जगह गलती से ‘होम फ्रॉम वर्क' बोल दिया था. उससे कुछ समय पहले, जब मैं संसद जा रहा था, तब मैंने 'द लेट' की जगह 'जल्दी द लेट' कह दिया था."

यह भी पढ़ें- एक्टर से CM बने थलपति विजय की बेटी की 7 तस्वीरें, लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम

उन्होंने आगे कहा, “आखिर मैं भी इंसान ही हूं. ऐसी गलतियां होती रहती हैं और शायद आगे भी होती रहेंगी. लोग मुझे ऐसे क्यों देखते हैं, जैसे मैं कोई इंसान नहीं हूं या किसी अलग दुनिया से आया हूं?”

Advertisement

पहले भी कर चुके हैं गलत बयानबाजी 

बता दें कि कुछ दिन पहले अभिनेता तब वायरल हुए थे, जब ईंधन बचाने के उपायों और सार्वजनिक परिवहन के प्रति जागरूकता पर चर्चा करते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने गलती से ‘वर्क फ्रॉम होम' के बजाय ‘होम फ्रॉम वर्क' कह दिया था. इसके बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और कई यूजर्स ने उनकी तुलना उनके पहले के वायरल जुमले ‘जल्दी द लेट' से की थी.

यह भी पढ़ें- शाहरुख- गौरी की भतीजी की आलिया की 7 फोटोज, 5वीं देख कहेंगे सुहाना- अनन्या से जरा भी नहीं कम

Advertisement

अभिनेता ने आगे बताया कि उनसे हर कोई पूछता रहता है कि वह वायरल कैसे हो जाते हैं. उन्होंने कहा, “मैं फिर से सभी को बताना चाहता हूं कि मुझे सच में कोई अंदाजा नहीं है, लेकिन यह फिल्म जरूर वायरल होगी.”

Featured Video Of The Day
वैभव सूर्यवंशी करेंगे अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज, आखिर मिली इंडिया कैप
Topics mentioned in this article
Ravi Kishan BJP
Ravi Kishan About His Life
Ravi Kishan Actor
Ravi Kishan Action
Ravi Kishan Age