रवि किशन का मजेदार भोजपुरी गाना, लड़की के महंगे मेकअप और नीली आंखों की तारीफ में पढ़े ऐसे कसीदे कि छूट जाएगी हंसी

रवि किशन ने साल 2017 में 'काशी अमरनाथ' नाम से एक फिल्म की थी. इस फिल्म में रवि और सपना गिल पर एक मजेदार रोमांटिक गाना फिल्माया गया था. गाने में हीरो रवि किशन ने लड़की की ऐसी तारीफ की कि सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रवि किशन और सपना गिल का भोजपुरी गाना, मस्ती मजाक के मूड में कर जाता है फ्लर्टिंग
Social Media
नई दिल्ली:

भोजपुरी गानों की बात करें तो इनमें भी बड़े ही अलग अलग रंग देखने को मिलते हैं. किन्हीं गानों में रोमांस का रंग होता है तो वहीं कुछ गाने ऐसे होते हैं जिनमें शरारत और छेड़छाड़ की मस्ती हो जाती है. हम आपके लिए कुछ ऐसा ही एक गाना लेकर आए हैं. इस गानें रवि किशन एक्ट्रेस सपना गिल के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया ऊपर से बोल भी ऐसे थे कि आप सुनने बैठें तो हंसी छूट जाएगी.

यह गाना पूरी तरह से फनी, रोमांटिक और प्लेफुल मूड में है. इसमें एक खूबसूरत लड़की की बात है जो महंगा मेकअप लगाकर, चमकदार कपड़े पहनकर और आंखों में नीले लेंस लगाकर इतनी अट्रैक्टिव लग रही हैं कि पूरा इलाका उसका दीवाना होता जा रहा है. गाने में लड़के की तरफ से बड़े ही मजेदार अंदाज में लड़की की खूबसूरती का बखान किया गया है. डांस, रंग-बिरंगी सेटिंग और एनर्जी से भरा यह गाना सुनने में बड़ा मजेदार है. यह भोजपुरी स्टाइल का क्लासिक आइटम नंबर है जो पार्टी और रील्स के लिए परफेक्ट है.

इस गाने को आलोक कुमार और सलोनी ठाकुर ने गाया है. इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है और मजेदार बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं. अगर आप इस पूरी फिल्म को इंजॉय करना चाहते हैं तो फिल्म का नाम भी बता देते हैं. ये गाना साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'काशी अमरनाथ' में आया था. 

यह भी पढ़ें: 24 साल पुराना सोनू निगम-अल्का याग्निक का गाना, निगोड़े इश्क की बताई थी गलतियां, शाहरुख-ऐश्वर्या की धांसू डांस परफॉर्मेंस ने बनाया हिट डांसिंग नंबर

Advertisement

काशी अमरनाथ में रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं. बात करें 'लेंस नीला नीला' गाने की तो उसमें रवि किशन और सपना गिल की जोड़ी नजर आती है. सपना गिल की नीली आंखें और डांस इस गाने की जान हैं. रिलीज के समय यह फिल्म भोजपुरी सर्किट में काफी अच्छी चली और सुपरहिट मानी गई. रवि किशन, निरहुआ और आम्रपाली दुबे की स्टार पावर और इस जैसे हिट गानों की वजह से फिल्म चर्चा में रही थी.
 

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon With Syed Suhail
Topics mentioned in this article
Ravi Kishan
Amrapali Dubey
Nirahua
Bhojpuri Songs
Hindi Songs

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं