इस ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं रवि तेजा की 'रावणासुर', एक्शन की है भरपूर डोज

साउथ सुपरस्टार और मास महाराजा के नाम से लोकप्रिय रवि तेजा की फिल्म 'रावणासुर' ओटीटी पर रिलीज हो गई है. जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को देख सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है रावणासुर
नई दिल्ली:

साउथ के सुपरहिट एक्टर रवि तेजा की फिल्मों की खुमारी दर्शकों पर छाई रहती है. हाल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'रावणासुर' अब ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है. अगर आप भी इस फिल्म को सिनेमाघर में नहीं देख पाए और घर बैठे इसका आनंद लेना चाहते हैं तो जान लीजिए कि कहां और कब आप इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफार्म पर देख सकते हैं. रवि तेजा साउथ की फिल्मों का बड़ा नाम तो हैं ही हिंदी के दर्शकों के बीच भी काफी चर्चित हैं. रवि तेजा की फिल्म 'रावणासुर' ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है. तेलुगु और तमिल भाषा में फिल्म को ओटीटी पर इंग्लिश सबटाइटल के साथ भी देखा जा सकता है. जिन दर्शकों के पास ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो उन्हें पहले इसका पैकेज खरीदना होगा, फिर वो इस फिल्म का मजा ले सकेंगे.

बांग्ला फिल्म की रीमेक है 'रावणासुर'

'रावणासुर' तेलुगू फिल्म है जिसे डायरेक्टर सुधीर वर्मा ने बनाया है. रवि तेजा की ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई बांग्ला फिल्म विनकी दा का ऑफिशियल रिमेक है. इस फिल्म को सुधीर वर्मा ने अपने अंदाज में साउथ वाले तड़के के साथ पेश किया है. रवि तेजा के साथ ही इस फिल्म में मेघा आकाश, जयाराम, मुरली शर्मा जैसे एक्टर्स नजर आते हैं. फिल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और महीने भर के अंदर ही ओटीटी पर भी उपलब्ध हो गई.

ओटीटी प्लेटफार्म पर 'रावणासुर' को लेकर है काफी उम्मीदें

'रावणासुर' सिनेमाघरों कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म में रवि तेजा ने एंटी-हीरो अवतार को आझमाने की कोशिश की, जिसे काफी हद तक पसंद भी किया गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ये सफल साबित नहीं हो पाई. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म को 50 करोड़ में बनाया गया लेकिन इसका कलेक्शन 21.5 करोड़ ही रहा. ऐसे में इसे ओटीटी पर लाया गया है, जहां मेकर्स को काफी उम्मीद लगी हुई है.

Featured Video Of The Day
मुंबई में स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 बच्चे घायल
Topics mentioned in this article
Ravanasura OTT
Ravi Teja
Ravanasura
Ravanasura On OTT
Ravanasura OTT Release Date
Ravanasura Trailer
Ravanasura Collection
Ravanasura Movie Story
Ravanasura Movie Download In Hindi
Ravanasura Heroine
Cast Of Ravanasura Director
Ravanasura Trailer Release Date
Ravanasura Budget And Collection