'रामायणम्' के 2 मिनट 36 सेकंड के इंटरनेशनल ट्रेलर में सिर्फ रावण, रावण और रावण, लंकेश का महा-भौकाल, बरछी-भाले भी बेअसर

'रामायणम्' के 2 मिनट 36 सेकंड के ट्रेलर में रावण का भौकाल, लंकेश के रौद्र अवतार के आगे बेअसर दिखे सारे अस्त्र-शस्त्र. आपने ट्रेलर देखा क्या?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायणम् के 2 मिनट 36 सेकंड के ट्रेलर में रावण का रौद्र अवतार, रोंगटे हो जाएंगे खड़े
youtube
नई दिल्ली:

रामायणम् का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर को इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है. फिल्म रिलीज से पहले नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी ने इस ट्रेलर में पूरी जान लगा दी है. उन्होंने अपने इरादे भी साफ कर दिए हैं कि पहला पार्ट पूरी तरह से रावण के नाम रहने वाला है. जिस तरह रावण को इस ट्रेलर में दिखाया गया है वो किसी भौकाल से कम नहीं है. इस ट्रेलर में जहां राम बने रणबीर कपूर पर वीएफएक्स हावी नजर आता है. वहीं यश ने साबित कर दिया है कि मेकर्स ने उन्हें रावण बनाकर एकदम सही फैसला लिया है. 

यह भी पढ़ें | Ramayana Trailer: 4000 करोड़ की रामायण के ट्रेलर में रावण का कोहराम, VFX की वजह से गायब हुए रणबीर कपूर

लेकिन इस इंटरनेशनल ट्रेलर को देखकर लगता है कि मेकर्स यश यानी रावण पर बड़ा दांव खेल रहे हैं क्योंकि इस 2 मिनट 36 सेकंड के ट्रेलर में रावण, रावण और सिर्फ रावण ही जेहन पर छप कर रह जाता है. यश के एक्सप्रेशंस और अंदाज धांसू है और उन्होंने रावण का भौकाल बनाने में खूब पसीना बहाया है. 

रावण और राम के पोस्टर भी रिलीज

रावण के रूप में रॉकिंग स्टार यश का सोलो पोस्टर, एक महल को दिखाता है, जहां एक्टर अपने किरदार में मरे हुए योद्धाओं के बीच, भाला पकड़े नजर आ रहे हैं. पोस्टर में साफ तौर से एक भयानक युद्ध के बाद की झलक देखने मिल रही है, जिसमें यश की लंका के राजा के रूप में मौजूदगी माहौल को गंभीर बना रही है. दूसरी तरफ रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में दूसरे सोलो पोस्टर में देखा जा सकता है जिसमें उन्होंने अपने तीर धनुष को उठाया है जबकि उनके बैकग्राउंड में जंगल से चीरती आ रही सूरज की रोशनी नजर आ रही है. पोस्टर में राम द्वारा युद्ध के लिए की गई तैयारी को क्लोज-अप कंपोजिशन से साफ महसूस किया जा सकता है.

Advertisement

रामायण राइज ऑफ अ लेजेंड न्यू ट्रेलर

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायणम्' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का  पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगा. फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं. फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
इमरान खान को छोड़ना होगा भारत? राहुल गांधी को SC से फटकार
Topics mentioned in this article
Ravana
Ramayana Trailer
Yash
Hindi News
Entertainment