रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा को अपने हाथों से खिलाया मीठा, फैंस बोले- 'अभी से बीवी वाली आदतें!'

रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी साल 2018 में आई फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट से शुरू हुई थी. इसके बाद दोनों 'डियर कॉमरेड' में भी नजर आए. साल 2020 से ही इनके अफेयर की चर्चा थी, जो अब जल्द ही शादी के मुकाम तक पहुंचने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आपको बता दें कि रश्मिका और विजय ने अक्टूबर 2025 में बहुत ही सादगी के साथ सगाई की थी.

Rashmika Mandana viral video : साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फेवरेट जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों रोम में छुट्टियों मना रहे हैं. दोनों वहां न्यू ईयर मनाने पहुंचे हैं. जिसकी फोटोज और वीडियोज सोशल माडिया तेजी से वायरल हो रही हैंं. हाल ही में रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपनी रोम वेकेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.

दऱअसल, एक वीडियो में रश्मिका डेजर्ट खा रही हैं. लेकिन खुद खाने से पहले, वह बड़े प्यार से पहला निवाला अपने मंगेतर विजय देवरकोंडा को खिलाती हैं. इस प्यारे से अंदाज को देखकर फैंस रश्मिका को परफेक्ट वाइफ बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा, "पहला बाइट विजय के लिए, दूसरा खुद के लिए... इसे ही कहते हैं बीवी वाली आदतें."

एक और वीडियो में दोनों साथ मिलकर मोमबत्ती जलाकर प्रेयर करते दिख रहे हैं. वीडियो में भले ही विजय का चेहरा न दिख रहा हो, लेकिन उनका हाथ साफ नजर आ रहा है. फैंस इस कपल की बॉन्डिंग देखकर कह रहे हैं कि दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं.

Advertisement


आपको बता दें कि रश्मिका और विजय ने अक्टूबर 2025 में बहुत ही सादगी के साथ सगाई की थी. हालांकि उन्होंने ऑफिशियली इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन अक्सर उन्हें सगाई की अंगूठी पहने देखा जाता है. अब खबर आ रही है कि यह कपल अगले साल 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधने वाला है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
ओवैसी ने क्यों की एनकाउंटर की बात?
Topics mentioned in this article
Rashmika Mandanna
Vijay Deverakonda
Rashmika Vijay Wedding
Rome Vacation
Geetha Govindam