नई नवेली शादी, नया नवेला पति, लेकिन टैटू वही पुराना- जानें रश्मिका मंदाना का ये 8 साल पुराना सच

रश्मिका की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. जिसमें उनके हाथ पर एक टैटू नजर आ रहा है. फैंस कपल के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई शादी, नया पति, लेकिन टैटू पुराना- जानें रश्मिका मंदाना का ये पुराना सच

रश्मिका मंदाना इस वक्त अपनी शादी की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 26 फरवरी को उन्होंने विजय देवरकोंडा से शादी कर ली जिसके बाद ‘विरोष' के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. ये शादी रश्मिका और विजय के लुक की वजह से भी काफी चर्चा में है. जहां सेलेब्स अपनी शादी में एक से एक महंगे आउटफिट पहन रहे हैं, ऐसे में रश्मिका और विजय ने सादगी को चुना. जहां बाकी एक्ट्रेस डायमंड ज्वेलरी पहन रही हैं ऐसे में रश्मिका ने एक आम लड़की की तरह सोने के गहने पहनकर फैंस का दिल जीत लिया. इन्हीं सब वजहों के चलते फैंस रश्मिका और विजय के हर लुक को बहुत बारीकी से देख रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं फोटोज में से फैंस की नजर रश्मिका की उस चीज पर पड़ी है जो 9 साल पुरानी है, तब विजय उनकी जिंदगी में भी नहीं थे. क्या है वो चीज हम बताते हैं.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के रास्ते में खड़ा हो गया उस्ताद भगत सिंह, रणवीर सिंह की फिल्म को टक्कर देगी डिप्टी सीएम की एक्शन मूवी

नई शादी, नया पति, लेकिन....

दरअसल, फैंस की नजर रश्मिका के उस टैटू पर पड़ी है जो उन्होंने आठ साल पहले बनवाया था जब रश्मिका विजय को डेट नहीं कर रही थीं, बल्कि किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं. आमतौर पर एक्ट्रेस मूव ऑन करने के बाद अपने पुराने टैटू को रिमूव करवा देती हैं, लेकिन रश्मिका ने ऐसा नहीं किया है. एक्ट्रेस का टैटू हमेशा ही काफी चर्चा में रहा है. एक्ट्रेस ने कई बार फोटोशूट में, वीडियोज में अपने टैटू को फ्लॉन्ट भी किया है. एक्ट्रेस के टैटू पर लिखा है Irreplaceable इसका मतलब है ‘जिसे रिप्लेस ना किया जा सके या बदला ना जा सके'.

Advertisement

विजय से पहले इस एक्टर से हुई थी रश्मिका की सगाई

आपको बता दें कि विजय से शादी करने से पहले रश्मिका कन्नड़ एक्टर और प्रोड्यूसर रक्षित शेट्टी संग रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. दोनों ने 2017 में सगाई भी कर ली थी, लेकिन सगाई के एक साल बाद 2018 में ही कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया. रक्षित से रिश्ता टूटने के बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया था. खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने ये टैटू रक्षित से सगाई के बाद ही बनवाया था. हालांकि इस टैटू और रश्मिका मंदाना के एक्स रिलेशनशिप का इससे कोई लेना-देना नहीं है.

Featured Video Of The Day
रेप से बचाना है तो जल्द कर दो निकाह... मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान पर बवाल
Topics mentioned in this article
Rashmika Mandanna
Vijay Deverakonda
Rashmika Mandanna Tattoo
Rashmika Mandanna Tattoo Story
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding