सिर से पांव तक सोने में लदे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, स्टार कपल ने अपनी शादी को बनाया शाही, खर्च कर डाले इतने करोड़

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली शादियों में से एक है. दोनों ने बीते दिनों राजस्थान के उदयपुर में शादी की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सिर से पांव तक सोने में लदे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली शादियों में से एक है. दोनों ने बीते दिनों राजस्थान के उदयपुर में शादी की. दोनों की रॉयल स्टाइल वाली शादी अब तक की सबसे चर्चित टॉलीवुड शादियों में शुमार हो गई है. शादी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. जिसमें न केवल रश्मिका मंदाना बल्कि विजय देवरकोंडा में ज्वेलरी पहने नजर आए. यह साउथ सिनेमा की सबसे महंगी शादियों में से एक है. 

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग पर बोलीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू- ये धार्मिक युद्ध नहीं...

इतने करोड़ हुए खर्च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी पर कुल 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्चा आया, जबकि कुछ सूत्र 20 करोड़ तक का अनुमान लगा रहे हैं. शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक लग्जरी 5-स्टार होटल 'आईटीसी मेमेंटोस' में हुई. इस खूबसूरत शहर को चुना गया क्योंकि यहां रॉयल महल जैसा माहौल मिलता है. होटल के रूम्स की कीमत एक रात में 90 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक बताई जा रही है. कपल ने यहां कई पोस्ट-वेडिंग फंक्शन्स भी कराए. इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में स्टार्स भरे रिसेप्शन का आयोजन हुआ, जहां कृति सेनन, चिनमयी श्रीपाद और करण जौहर जैसे नामी चेहरे शामिल हुए.

पहनी 3 किलो ज्वेलरी

शादी को और भी शाही बनाने के लिए रश्मिका और विजय ने कुल 3 किलो सोने की ज्वेलरी पहनी. इसमें रश्मिका ने करीब 2 किलो और विजय ने 1 किलो गोल्ड ज्वेलरी धारण की. दोनों ने डिजाइनर कपड़ों में दुल्हन-दूल्हे का लुक दिया. मेहमानों के ठहरने, खाने-पीने, सजावट और पूरी व्यवस्था पर भारी खर्च हुआ.

नहीं बेके ओटीटी राइट्स

एक खास बात यह रही कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने शादी के डिजिटल अधिकार खरीदने के लिए 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, लेकिन रश्मिका और विजय ने इसे ठुकरा दिया. उन्होंने अपनी प्राइवेट मोमेंट्स को कैमरे से दूर रखना पसंद किया. हालांकि अभी तक रश्मिका और विजय की तरफ से खर्चे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है. फिर भी ये शादी टॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में एक मानी जा रही है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
डीजल भरवाकर भागा कार चालक, सेल्समैन को गाड़ी में घसीटते हुए दौड़ाई कार
Topics mentioned in this article
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Cost
Rashmika Mandanna Wedding
Vijay Deverakonda Wedding
Actress Rashmika Mandanna