शादी के बाद पति संग पहली बार दिखीं रश्मिका मंदाना, लाल सूट और कम से कम मेकअप में निखरा चेहरा, लुक जीत लेगा दिल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के चेहरे पर शादी की चमक साफ-साफ देखी जा रही है. कपल को देख फैंस बधाई भी दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शादी के बाद पहली बार नजर आईं रश्मिका मंदाना

साउथ सिनेमा के खूबसूरत कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब सदा-सदा के लिए एक हो गये हैं. कपल ने बीती 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर की वादियों में शाही, लेकिन पारंपरिक रूप से शादी रचाई. अब शादी के बाद विजय-रश्मिका की पहली झलक सामने आई गई है. विजय-रश्मिका उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं. न्यूली वेड कपल काफी खुश नजर आया और इसने अपने फैंस का अभिवादन भी किया और फैंस ने इन पर खूब प्यार लुटाया है. यहां, फुल सिक्योरिटी के बीच कपल को स्पॉट किया गया है.

शादी के बाद विजय-रश्मिका की पहली झलक

रश्मिका मंदाना लाल रंग के अनारकली सूट में नजर आईं. रश्मिका का चेहरा खुशी से खिलता नजर आया और वह अपने पति विजय के हाथों में हाथ डाले नजर आईं. रश्मिका को देख पैपराजी ने भी उन्हें शादी की बधाई दी. दूसरी तरफ विजय एकदम शाही लुक में नजर आए. उन्होंने लाइट ग्रीन रंग का कॉस्ट्यूम पहना हुआ था और आंखों पर काला चश्मा चढ़ाया हुआ था. विजय के चेहरे की स्माइल बता रही है कि वह अपने प्यार को जिंदगी में पाकर कितना खुश हैं. अब इस खूबसूरत साउथ कपल के फैंस उनकी पहली झलक देखकर बेहद खुश हैं और वीडियो कमेंट बॉक्स में आकर उन्हें शादी की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. वीडियो का कमेंट बॉक्स रेड हार्ट इमोजी से पूरी तरह से भर चुका है.
 

साउथ कपल पर फैंस ने लुटाया प्यार

शादी के बाद दोनों का फर्स्ट लुक उनके फैंस का दिल जीत रहा है और उनकी जोड़ी को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं'. दूसरा फैन लिखा है, 'बहुत सुंदर कपल'. तीसरे फैन ने लिखा है, 'आपकी जोड़ी को नजर ना लगे. वहीं कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें यह यकीन ही नहीं हो रहा कि विजय-रश्मिका की शादी हो गयी है. क्योंकि कमेंट बॉक्स में कईयों ने शॉकिंग इमोजी भी शेयर किए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शादी के बाद पति संग पहली बार दिखीं समांथा, सफेद साड़ी और कम से कम मेकअप में दिखीं बेहद सुंदर, लुक ने जीता दिल

बता दें, विजय और रश्मिका ने साल 2018 में पहली बार साथ में किया था. उनकी साथ में पहली फिल्म गीता-गोविंदम थी और इसके बाद से दोनों के प्यार के चर्चे होने लगे थे. विजय-रश्मिका ने साथ में फिल्म डियर कॉमरेड भी की थी. कपल की साथ में दोनों फिल्में सुपरहिट साबित हुईं. अब न्यूली वेड कपल को अपकमिंग फिल्म राणाबली में साथ में देखा जाएगा. फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
ओम शांति नहीं अब 'ओम क्रांति'... चंदा चोरों पर भड़के अयोध्या के संत, सरयू नदी पर लगी 'संसद'
Topics mentioned in this article
Rashmika Mandanna
Vijay Deverakonda
Vijay And Rashmika Video
Rashmika Viral Video
Rashmika Mandanna News