रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर को चार महीने में दूसरी बार दी पटखनी, फैन्स बोले- इस जनरेशन के बेस्ट एक्टर

धुरंधर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर रणबीर और रणवीर सिंह के फैंस के बीच बहस छिड़ गई है. दोनों अपने फेवरेट एक्टर को सपोर्ट कर रहे हैं. जानें मामला कहां तक पहुंचा है?

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
धुरंधर 2 और एनिमल की वजह से रणवीर और रणबीर के फैन्स आपस में भिड़े
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दो बड़े एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के फिल्मी करियर और एक्टिंग स्किल्स को लेकर अक्सर तुलना होती रहती है. सोशल मीडिया पर दोनों ही एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और अक्सर ही दोनों के फैंस इस बात पर भिड़ जाते हैं कि इनमें से कौन बेस्ट एक्टर है. अब हाल ही में ‘धुरंधर 2' रिलीज होने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर रणवीर और रणबीर के फैंस आपस में झगड़ पड़े हैं और अपने फेवरेट एक्टर का जमकर सपोर्ट कर रहे हैं. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस की किंग बनी हुई है. ऐसे में कोई ‘हमजा' की तारीफों के पुल बांध रहा है, तो कोई ‘एनिमल' के ‘रणविजय सिंह' की शानदार एक्टिंग याद दिला रहा है. चलिए हम आपको बताते हैं फैंस क्या-क्या कह रहे हैं?

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को जेल से रिहा होने के 35 दिन बाद याद आए मदद करने वाले तेज प्रताप यादव, बोले- 36 बिरादरी...

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के फैन्स आपस में भिड़े

एक यूजर ने एक्स अकाउंट पर रणवीर सिंह के कुछ किरदारों का कोलाज पोस्ट कर के लिखा ‘मैं गलत था...रणबीर कपूर के पास ये रेंज नहीं है'. इस पोस्ट को री शेयर करते हुए एक अन्य यूजर ने रणबीर कपूर के अच्छे किरदारों का कोलाज पोस्ट किया और लिखा ‘हां इनकी ये रेंज नहीं है...क्योंकि ये इससे भी अच्छे हैं.'


 

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘धुरंधर में रणवीर सिंह ने एक्टिंग की मास्टर क्लास दिखाई है. गुस्सैल रोल, एक्शन, असली इमोशन दिखाकर उन्होंने साबित कर दिया कि उनकी वर्सिटैलिटी को मैच करना मुश्किल है.' यूजर के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह के फैन ने लिखा, ‘ये सब कहना बंद करो. रणबीर कपूर शानदार हैं ‘एनिमल' उनकी मुश्किलों फिल्मों में से एक हैं. ‘धुरंधर' में रणवीर ने अच्छा काम किया है, लेकिन आप रणबीर कपूर पर सवाल कर रहे हैं? वो ‘रामायण' पर काम कर रहे हैं जो कि बिल्कुल आसान नहीं है.'

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, ‘क्योंकि मैं रणवीर कपूर का फैन हूं इसलिए मेरे बहुत सारे दोस्त मुझसे रणवीर सिंह के बारे में पूछ रहे हैं. मेरे लिए ‘एनिमल' कमाल थी और ‘धुरंधर' भी बहुत अच्छी है.'

एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर रणबीर और रणवीर सिंह की फोटो पोस्ट कर लिखा ‘रणवीर सिंह हमेशा इस जनरेशन के बेस्ट एक्टर रहेंगे इस बात में कोई डिबेट ही नहीं है.'

Advertisement

रणवीर सिंह? एकदम 'बीस्ट मोड' में! जसकीरत/हम्जा उनके करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन रोल है. गुस्सा, स्वैग, गहराई, इमोशन सब कुछ एकदम सटीक. उन्होंने इस बहस को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है. इस मामले में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर का कोई मुकाबला ही नहीं. जबरदस्त परफॉर्मेंस.'  

धुरंधर 2 ने पहले छह दिन में ही बजाया एनिमल का बैंड

'धुरंधर 2' का शानदार प्रदर्शन जारी है, और इसका कुल इंडिया ग्रॉस 692.67 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि इंडिया नेट 580.11 करोड़ हो गया है. अभी तो पहला ही हफ्ता है. अगर तुलना करें, तो ‘एनिमल' ने अपने लाइफटाइम में दुनियाभर में 915.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जिसमें 660.00 करोड़ इंडिया ग्रॉस, 255.00 करोड़ ओवरसीज़ और 553.87 करोड़ इंडिया नेट शामिल थे.

Advertisement

वहीं बात करें रणबीर कपूर की तो एक्टर आखिरी बार 2023 में फिल्म ‘एनिमल' में नजर आए थे जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में गर्दा उड़ा दिया था. फिल्म ने इंडिया में 556.36 करोड़ कमाए थे, वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 917.82 करोड़ रहा था. लेकिन ‘धुरंधर' की कमाई को देखकर ये अंदाजा हो रहा है कि इस फिल्म ने एनिमल को बड़े ही आराम से पछाड़ दिया है.

Featured Video Of The Day
जंग के बीच ईरान ने मांगी भारत से मदद, राजदूत बोले- ये काम सिर्फ वही कर सकता है
Topics mentioned in this article