बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी मेगा बजट फिल्म प्रलय को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन फिल्म की चर्चा सिर्फ इसके दमदार कॉन्सेप्ट की वजह से नहीं, बल्कि डॉन 3 विवाद के बाद शुरू हुए नए बवाल के कारण भी तेज हो गई है. इंडस्ट्री में अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या FWICE और रणवीर सिंह के बीच चल रहे विवाद का असर उनकी 300 करोड़ रुपये की इस फिल्म पर पड़ेगा? दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने 25 मई को रणवीर सिंह के खिलाफ “नॉन-कोऑपरेशन” डायरेक्टिव जारी किया था. यह फैसला डॉन 3 से रणवीर के अचानक बाहर होने के बाद लिया गया है.
ये भी पढ़ें: सुभाष घई ने लीक की मातृभूमि की कहानी, फिल्ममेकर ने बताया कैसी है सलमान खान की फिल्म
क्या रुक जाएगी ‘प्रलय' की शूटिंग?
इस विवाद ने इंडस्ट्री में हलचल जरूर बढ़ा दी है, लेकिन फिलहाल प्रलय की शूटिंग पर कोई असर पड़ता नजर नहीं आ रहा. सूत्रों के मुताबिक, फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसकी शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू होने की संभावना है. फिल्म से जुड़े लोग मानते हैं कि FWICE का डायरेक्टिव प्री-प्रोडक्शन का काम नहीं रोक सकता. स्क्रिप्टिंग, VFX डिजाइन, लोकेशन रिसर्च और सेट प्लानिंग जैसे काम लगातार जारी हैं. ऐसे में फिल्म फिलहाल अपने तय ट्रैक पर आगे बढ़ रही है.
बॉलीवुड की सबसे बड़ी जॉम्बी फिल्म?
प्रलय को बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी पोस्ट-अपोकैलिप्टिक जॉम्बी सर्वाइवल फिल्म माना जा रहा है. खास बात यह है कि हिंदी सिनेमा में इस तरह का जॉनर बहुत कम देखने को मिला है. फिल्म के डायरेक्टर जय मेहता होंगे, जो फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं. यह उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म होगी. फिल्म को हंसल मेहता की ट्रू स्टोरी फिल्म्स, रणवीर सिंह की मां कसम फिल्म्स और अप्प्लॉज एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.
रणवीर का होगा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन
फिल्म के लिए रणवीर सिंह पूरी तरह तैयारियों में जुट चुके हैं. कहा जा रहा है कि वह इस किरदार के लिए बड़ा फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन करेंगे और बिल्कुल नए लुक में नजर आएंगे. फिल्म का स्क्रीनप्ले जय मेहता और लुटेरे फेम विशाल कपूर ने लिखा है. इंटरनेशनल टेक्नीशियंस और VFX टीम भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकती है, ताकि फिल्म के जॉम्बी यूनिवर्स को बड़े लेवल पर तैयार किया जा सके.
डॉन 3 विवाद से बढ़ी मुश्किलें
रणवीर सिंह के अचानक डॉन 3 छोड़ने के बाद यह विवाद शुरू हुआ. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक्टर के फैसले से प्रोड्यूसर्स को शेड्यूल और फाइनेंशियल नुकसान झेलना पड़ा. हालांकि, FWICE का फैसला कानूनी बैन नहीं है, लेकिन इंडस्ट्री के कई लोग मानते हैं कि शूटिंग शुरू होने के बाद इससे कुछ लॉजिस्टिक दिक्कतें जरूर पैदा हो सकती हैं. फिलहाल मेकर्स को उम्मीद है कि अगस्त में शूटिंग शुरू होने से पहले विवाद सुलझ जाएगा. बड़े बजट और हाई-स्केल विजुअल्स वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भी जबरदस्त बज बना हुआ है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह की यह ‘प्रलय' पर्दे पर कितना बड़ा धमाका करती है.