रणवीर सिंह ने दी सनी देओल और अक्षय खन्ना को मात, हासिल कर ली ये बड़ी कामयाबी

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पिछले साल से किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म ने कमाई में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं. धुरंधर के कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से काफी सुर्खियां बटोरीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रणवीर सिंह ने दी सनी देओल और अक्षय खन्ना को मात

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पिछले साल से किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म ने कमाई में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं. धुरंधर के कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से काफी सुर्खियां बटोरीं. अब इस फिल्म की कामयाबी IMDb की लोकप्रिय सेलिब्रिटी लिस्ट पर भी छाई हुई है. इस हफ्ते की IMDb पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी लिस्ट में फिल्म के स्टार्स सबसे आगे हैं. 20 साल की अभिनेत्री सारा अर्जुन नंबर 1 पर पहुंच गई हैं, जबकि रणवीर सिंह दूसरे नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें: जब मुंबई छोड़ विदेश जा रहे थे अक्षय खन्ना, फिर सनी देओल की फिल्म ने बदली किस्मत, कहलाए शानदार एक्टर

नंबर वन बने रणवीर सिंह

फिल्म धुरंधर ने थिएटर्स में ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस दी थी और अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद भी इसका जोरदार असर दिख रहा है. सारा अर्जुन ने फिल्म में यलीना जमाली का किरदार निभाया है, जो काफी सराहा गया. बचपन में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस में शुमार सारा अब बड़ी स्क्रीन पर वापसी के साथ सुर्खियों में हैं. फिल्म रिलीज के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके माता-पिता की खुशी के आंसू उनके लिए सबसे खास पल थे. रणवीर सिंह दो साल बाद बड़ी स्क्रीन पर लौटे और धुरंधर में लीड रोल में नजर आए. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया. फिल्म की सफलता से रणवीर फिर से चर्चा में हैं और फैंस सीक्वल का बेसब्र इंतजार कर रहे हैं.

सनी देओल पांचवें पर 

IMDb की लिस्ट में डायरेक्टर आदित्य धर छठे नंबर पर हैं, जबकि अक्षय खन्ना सातवें स्थान पर पहुंचे हैं. अक्षय ने रहमान डकैत का रोल किया, जिसके डांस सीक्वेंस वायरल हो गए. हालांकि फिल्म में उनका किरदार खत्म होता है, लेकिन फैंस सीक्वल में उनकी वापसी की उम्मीद लगा रहे हैं. लिस्ट में अन्य नाम भी हैं जैसे बॉर्डर 2 से सनी देओल पांचवें नंबर पर, तस्करी से जोया अफरोज चौथे पर और दलदल से समारा तिजोरी भी टॉप में. मर्दानी 3 में मल्लिका प्रसाद ने पहली महिला विलेन 'अम्मा' का रोल निभाकर नौवें स्थान पर जगह बनाई.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
'अब मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा...' प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप ने दे डाली खुली चुनौती
Topics mentioned in this article
Ranveer Singh
Dhurandhar
Sunny Deol
Sara Arjun
Film Dhurandhar