बैन होने के बाद पहली बार दिखे रणवीर सिंह, एयरपोर्ट पर दिखा वही धुरंधर वाला अंदाज

रणवीर सिंह 25 मई को FWICE की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के चलते सुर्खियों में रहे. FWICE ने डॉन-3 से एग्जिट और इसके बाद मेकर्स के नुकसान और उनकी शिकायत पर रणवीर पर बैन लगाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
FWICE के बैन के ऐलान के बाद पहली बार दिखे रणवीर सिंह
Social Media
नई दिल्ली:

एक्टर रणवीर सिंह 25 मई को डॉन-3 छोड़ने की वजह से बैन की खबर से चर्चा में रहे और इस विवाद के बाद आज मंगलवार को उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया. FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) के 'डॉन 3' से उनके हटने को लेकर उनके बैन के ऐलान के बाद रणवीर सिंह पहली बार पब्लिक प्लेस पर नजर आए हैं. FWICE ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके खिलाफ बैन की घोषणा की. FWICE ने कहा कि जब तक विवाद सुलझ नहीं जाता, सदस्यों को रणवीर सिंह के साथ सहयोग नहीं करना चाहिए. 

संस्था ने प्रोड्यूसर्स की उस मांग का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने प्री-प्रोडक्शन में हुए 45 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई मांगी थी. यह मांग तब उठी जब खबरें आईं कि एक्टर ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म छोड़ दी थी.

एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह

एयरपोर्ट के एक वीडियो में रणवीर सिंह को सफेद कुर्ता-पायजामा और ऊपर से काली हाफ जैकेट पहने हुए देखा गया. उन्होंने अपना चेहरा मास्क ढका हुआ था और साथ में धूप के चश्मे पहने हुए थे. वह पैपराजी के सामने बात करने के लिए नहीं रुके. वहां मौजूद पैप्स भले ही उन्हें आवाज दे रहे थे और "बाबा" कहकर आवाज लगा रहे थे लेकिन रणवीर नहीं रुके.

Advertisement

FWICE का रुख और शिकायत

FWICE के मुताबिक फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' ने अप्रैल में एक शिकायत दर्ज की थी. इसमें कहा गया था कि रणवीर ने बैनर के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. लेकिन 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू होने से दस दिन पहले ही एक्टर ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया, जिससे प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान हुआ.

फेडरेशन ने कहा कि प्रोड्यूसर्स ने एक्टर के हटने से पहले प्री-प्रोडक्शन पर हुए भारी खर्च के लिए भी मुआवजा मांगा था. FWICE ने कहा कि उसने इस मुद्दे पर समझौता करने की कोशिश की थी. हालांकि फिल्म संस्था ने दावा किया कि रणवीर ने फेडरेशन के साथ इस मामले पर चर्चा करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि इसके लिए एक "सही" प्लैटफॉर्म की जरूरत है. इसके बावजूद संस्था ने कहा कि वह आगे की बातचीत के लिए तैयार है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा के केस पर छलका कंगना रनौत का दर्द, बोलीं- 'अभी उसकी चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई और परिवार..'

अपने बयान में FWICE ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक बड़े परिवार की तरह काम करती है और कलाकार, टेक्नीशियन, कर्मचारी, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर आपसी विश्वास, प्रोफेशनल कमिटमेंट, रिस्पेक्ट से बंधे होते हैं. उसने आगे कहा कि अहम फेज में सीनियर और बड़े एक्टर्स का अचानक प्रोजेक्ट छोड़ देना मनोरंजन इंडस्ट्री की स्टेबिलिटी और वर्क कल्चर के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करता है.

रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया

एक ऑफीशियल स्टेटमेंट में रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने कहा कि एक्टर ने इस पूरे मामले पर जान-बूझकर चुप रहने का फैसला किया है. बयान में कहा गया कि प्रोफेशनल डिस्कशन और पर्सनल रिश्तों की गरिमा, मैच्योरिटी और आपसी सम्मान के साथ ही सबसे अच्छे तरीके से संभाला जा सकता है. प्रवक्ता ने आगे कहा कि रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और 'डॉन' फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं. बयान में कहा गया कि हालांकि कई तरह की बातें और अटकलें सामने आई थीं, लेकिन उन्होंने इस पर पब्लिकली जवाब देना या इन अटकलों में शामिल होना जरूरी नहीं समझा. इसमें यह भी कहा गया कि वह इस फ्रेंचाइजी की लगातार सक्सेस की कामना करते हैं और मीडिया में इस मामले पर कोई चर्चा नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें: 72 करोड़ की ये फिल्म है 2026 की सबसे बड़ी हिट, 10 गुना प्रॉफिट के साथ धुरंधर 2, माइकल और इस फिल्म को पछाड़ा

Advertisement
Topics mentioned in this article