मेरी हर सफलता के पीछे तुम हो… ‘धुरंधर’ से जुड़ा रणवीर सिंह का पोस्ट, दीपिका पादुकोण को नहीं इस शख्स को बताया अपनी ताकत

रणवीर सिंह ने इस खास शख्स को अपनी सफलता का सबसे बड़ा कारण बताया और ‘धुरंधर’ से जुड़ा खास कनेक्शन शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रणवीर सिंह ने मैनेजर को बताया अपनी सफलता का राज

बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर-2' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार चर्चा उनकी फिल्म से ज्यादा उनके दिल छू लेने वाले पोस्ट की हो रही है. रणवीर ने अपनी मैनेजर के लिए ऐसा इमोशनल मैसेज लिखा कि फैंस भी हैरान रह गए. उन्होंने खुलकर कहा कि, 'उनकी जिंदगी की हर बड़ी सफलता के पीछे उनकी मैनेजर का हाथ है'. खास बात ये रही कि उन्होंने अपने करियर के अहम किरदारों और ‘धुरंधर' के सफर को भी इससे जोड़ दिया, जिससे ये पोस्ट और भी खास बन गया.

ये भी पढ़ें: यूट्यूब पर छाए नेपाल के नए PM बोलेन शाह, उनके गाने ‘जय महाकाली' ने 72 घंटे में मचाया तहलका, व्यूज 50 लाख पार

‘धुरंधर' से जुड़ा खास कनेक्शन

रणवीर ने अपने मैसेज में साफ कहा कि अगर उनकी मैनेजर उनकी जिंदगी में नहीं होतीं, तो ‘जसकीरत', ‘हमजा' और ‘धुरंधर' जैसे अहम फेज शायद कभी उनके करियर का हिस्सा नहीं बनते. उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का आशीर्वाद बताया और दिल वाले इमोजी के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर कीं. इस बयान के बाद ‘धुरंधर' को लेकर पहले से बनी चर्चा और तेज हो गई है.



मैनेजर ने भी किया रणवीर का गुणगान

रणवीर की मैनेजर आरती ने भी उनके लिए दिल से बातें लिखीं. उन्होंने कहा कि रणवीर के साथ काम करना सिर्फ प्रोफेशन नहीं बल्कि एक खास एक्सपिरियंस है. उनके मुताबिक रणवीर सिर्फ एक्टिंग नहीं करते, बल्कि अपने किरदार को पूरी तरह जीते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ फिल्में सिर्फ काम नहीं होतीं, बल्कि जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं, और ‘धुरंधर' उनके लिए वैसी ही फिल्म है.

टीम को क्रेडिट देने का अंदाज बना खास

Advertisement

रणवीर का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. जहां एक तरफ वो स्क्रीन पर दमदार किरदार निभा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी टीम को खुलकर क्रेडिट देना उन्हें और खास बना देता है. उनका ये इमोशनल साइड दिखाता है कि स्टारडम के पीछे टीमवर्क कितना जरूरी होता है.
 

Featured Video Of The Day
बिरयानी में चिकन लेग पीस नहीं मिला तो महाभारत में तब्दील हुई शादी, जमकर काटा बवाल