धुंरधर के लिए रणवीर सिंह ने मेकर्स से मांगी थीं 3 वैनिटी वैन? गौरव गेरा ने अब बताई पूरी सच्चाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के दौरान उनकी कथित कई वैनिटी वैन की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच, अब उनके को-स्टार गौरव गेरा ने इन खबरों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुंरधर के लिए रणवीर सिंह ने मेकर्स से मांगी थीं 3 वैनिटी वैन?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के दौरान उनकी कथित कई वैनिटी वैन की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच, अब उनके को-स्टार गौरव गेरा ने इन खबरों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है. हाल ही में फराह खान के साथ बातचीत में, गौरव ने रणवीर के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया और उन्हें सेट पर मजेदार, शरारती और एंटरटेनिंग बताया. फिल्म की रीडिंग सेशन का एक मजेदार किस्सा याद करते हुए उन्होंने कहा, “हम धुरंधर की रीडिंग के लिए बैठे थे, जो काफी देर तक चली. बीच में रणवीर वॉशरूम जाने के लिए उठे. उस समय मेरी दाढ़ी थी. वो मेरे पीछे आए और उसी आवाज में मजाक करते हुए बोले, ‘चुटकी, वॉशरूम जाएगी?' वो बहुत फन हैं, काफी शरारती हैं. वो शानदार इंसान हैं.”

ये भी पढ़ें: एक हिट फिल्म से सलमान खान ने बचाया था इस डायरेक्टर को दिवालिया होने से, 1 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 40 करोड़

इसके बाद फराह खान ने मजाकिया अंदाज में रणवीर की वैनिटी वैन वाली खबरों का जिक्र करते हुए कहा, “क्या टैलेंट है. धुरंधर के बाद उसको 5 वैन और दे दो.” हालांकि, गौरव ने तुरंत इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, “मैंने इतनी सारी वैन देखी ही नहीं.” फराह ने आगे मजाक जारी रखते हुए कहा, “अगर उसे चाहिए तो दे दो,” और इशारा किया कि जब कोई अभिनेता इतनी दमदार परफॉर्मेंस दे रहा हो, तो ऐसी बातें मुद्दा नहीं बननी चाहिए.

इससे पहले खबरें आई थीं कि धुरंधर की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह के पास तीन वैनिटी वैन थीं. हालांकि बाद में इन दावों पर सफाई दी गई थी. सूत्रों के मुताबिक, जिन “तीन वैन” की बात की जा रही थी, वे दरअसल बैंकॉक शूटिंग शेड्यूल के दौरान इस्तेमाल की गई थाई ट्रांसपोर्ट गाड़ियां थीं. सेटअप में एक वैनिटी वैन थी, जबकि बाकी दो थाई गाड़ियां स्टाफ, सामान और लोकेशन्स के बीच आने-जाने के लिए इस्तेमाल हो रही थीं.

Advertisement

अब पहले आई सफाई और फिर गौरव गेरा के बयान के बाद, ये अफवाहें पूरी तरह गलत साबित होती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तरफ, रणवीर सिंह को धुरंधर में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जबरदस्त तारीफ मिल रही है. दर्शक और इंडस्ट्री से जुड़े लोग इसे उनके करियर की सबसे दमदार परफॉर्मेंस में से एक बता रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Suvendu Adhikari district Fire: CM शुभेंदु के गृह जिले में किसने लगाई आग? अभिषेक बनर्जी की पोस्ट से मचा बवाल!
Topics mentioned in this article