रणवीर सिंह की धुरंधर 2 करने जा रही 600 करोड़ की 'टॉक्सिक' का सफाया, पढ़ें बॉक्स ऑफिस गणित

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज नजदीक है और इस फिल्म को लेकर फैन्स में अच्छा खासा क्रेज है. इसकी झलक एडवांस बुकिंग में दिखने लगी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर 2 ने विदेश में बनाई बढ़त
Social Media
नई दिल्ली:

19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्मों ‘धुरंधर: द रिवेंज' और ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला होने वाला है. हालांकि रिलीज में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं लेकिन ओवरसीज बाजार में शुरुआती एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और अमेरिका में प्री-सेल्स के आंकड़े सामने आने लगे हैं. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह के लीड रोल वाली ‘धुरंधर 2' ने अमेरिका में मजबूत शुरुआत की है. 1 मार्च तक इस फिल्म ने लगभग 33,723 डॉलर की एडवांस सेल्स दर्ज की हैं. इसमें 1,953 टिकट बिके हैं, जो 209 शोज में 151 थिएटर्स में अवेलेबल है. शो के नंबर रिलीज के करीब आने पर और बढ़ने की उम्मीद है.

पहली फिल्म ‘धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे और अमेरिका-कनाडा में अकेले 21 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था. ओरिजनल फिल्म के साथ ही शूट की गई सीक्वल को बाद में दो पार्ट में बांटा गया, जिसकी वजह से उम्मीदें काफी ज्यादा हैं.

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी की बेटी 10 साल की उम्र में बनी मां-बाप का सहारा, शुरू किया खुद का बिजनेस, बेटों को हो रही कमाऊ बहन से जलन?

दूसरी तरफ यश स्टारर ‘टॉक्सिक' की शुरुआत अमेरिका में काफी लिमिटेड रही है. अभी तक 81 थिएटर्स में 122 शोज खुले हैं, जहां प्रीमियर स्क्रीनिंग्स के लिए 189 टिकट बिके और 3,665 डॉलर की कमाई हुई है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कम्पैरिजन अभी जल्दबाजी होगी, क्योंकि ‘टॉक्सिक' के शो और स्क्रीन काउंट आने वाले दिनों में काफी बढ़ सकते हैं. यश की पिछली फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2' ने उत्तर अमेरिका में करीब 7 मिलियन डॉलर कमाए थे और उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Holi Song: 26 साल पहले आए होली के इस गाने में रंगों के बीच दिखा था शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय का रोमांस

‘धुरंधर 2' एक स्पाई थ्रिलर है जिसमें रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त जैसे कलाकार हैं. कहानी पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में सेट है. वहीं ‘टॉक्सिक' एक स्टाइलिश एक्शन ड्रामा है, जिसमें यश कई अलग-अलग रोल में नजर आएंगे. फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुकमिणी वसंत भी हैं.

Advertisement

फिलहाल अमेरिकी बाजार में ‘धुरंधर 2' को शुरुआती बढ़त मिली है, लेकिन भारतीय बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है और शो के नंबर्स बदल सकते हैं. यह बॉक्स ऑफिस पर एक रोमांचक मुकाबले की शुरुआत है.

Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: Noida में नाले में गिरे Enigneer आर्यन का खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने! | UP news
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 Box Office
Dhurandhar 2 Advance Booking
Dhurandhar 2 Cast
Dhurandhar 2 Release Date