धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह ने खरीदी महंगी स्पोर्ट्स कार, कीमत इतनी की दिल्ली-एनसीआर में आ जाएं 1-1 करोड़ के 6 फ्लैट

रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वह अपनी एक्सपेंसिव स्पोर्ट्स कार को लेकर चर्चा में हैं, जिसे उन्होंने हाल ही में खरीदी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रणवीर सिंह ने खरीदी सुपर एक्सपेंसिव स्पोर्ट्स कार
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार किसी फिल्म या अपने लुक को लेकर नहीं, बल्कि अपनी नई लग्जरी कार खरीदने को लेकर. हाल ही में उन्हें मुंबई की सड़कों पर एक शानदार काली फेरारी चलाते हुए देखा गया और उनकी गाड़ी चलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. इन क्लिप्स में रणवीर अपनी नई कार में घूमते हुए दिख रहे हैं, और उन्हें देखने के लिए फैंन्स और आस-पास के लोग जमा हो गए. रणवीर इन दिनों अपनी फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चर्चा में हैं.

रणवीर सिंह ने नई फेरारी खरीदी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने फेरारी 296 GTB खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 6.36 करोड़ रुपये बताई जा रही है. शानदार काले रंग की इस लग्जरी स्पोर्ट्स कार ने तुरंत सबका ध्यान खींचा. एक्टर के इसे चलाने के वीडियो भी ऑनलाइन फैंस ने शेयर कर दी. फेरारी 296 GTB रणवीर के शानदार कार कलेक्शन में सबसे महंगी कारों में से एक है. कार की कीमत ने भी ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी है, फैन्स का कहना है कि इस गाड़ी की कीमत मुंबई के कई लग्जरी घरों से भी ज्यादा है.

यह भी पढ़ें- 14 साल की उम्र में राज कपूर की बनी हीरोइन, पहली ही फिल्म ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, दोगुनी उम्र के सुपरस्टार से की शादी, पहचाना क्या ?
 
रणवीर सिंह और 'डॉन 3' विवाद

फेरारी के वायरल वीडियो 'डॉन 3' को लेकर चल रही चर्चा के बीच सामने आए हैं. 2023 में रणवीर सिंह को इस पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी के लिए ऐलान किया गया था. फरहान अख्तर फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे. वहीं कियारा आडवाणी को फी मेल लीड कास्ट किया जाना था. 

Advertisement

हालांकि, हाल ही में यह प्रोजेक्ट तब सुर्खियों में आया जब रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रणवीर फिल्म से हट गए हैं. इसके बाद, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज ने कथित तौर पर एक्टर के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला प्रोड्यूसर-डायरेक्टर फरहान अख्तर की शिकायत के बाद लिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रणवीर के हटने से प्रोजेक्ट को लगभग 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. बाद में यह निर्देश वापस ले लिया गया. अभी तक न तो रणवीर सिंह और न ही फरहान अख्तर ने आधिकारिक तौर पर इस विवाद पर कोई बात की है.

बता दें कि 'डॉन' फ़्रैंचाइजी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्शन-थ्रिलर फिल्मों में से एक है. शाहरुख खान ने पिछली दो फिल्मों, 'डॉन' और 'डॉन 2' में लीड रोल किया था. दोनों का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था.  

Advertisement

यह भी पढ़ें-  भोजपुरी का पहला गाना, 63 साल पहले राष्ट्रपति के कहने पर लता मंगेशकर ने दी थी आवाज, आज भी यादगार है ये सॉन्ग

रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो, रणवीर सिंह को आखिरी बार 'धुरंधर: द रिवेंज' में देखे गए थे. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स-ऑफ़िस पर बड़ी हिट साबित हुई.  आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे स्टारकास्ट थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर जल्द ही 'प्रलय' फिल्म में भी नजर आ सकते हैं, जिसका निर्देशन फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
AI से यु्द्ध विराम तक... स्लोवाकिया दौरे पर PM मोदी, कई बड़े समझौते
Topics mentioned in this article
Ranveer Singh
Ranveer Singh Films
Ranveer Singh New Car
Ranveer Singh Latest Films
Ranveer Singh Latest News