धुरंधर से कमाई करने के लिए मेकर्स ने फिर बनाया मेगा प्लान, फिर से होगी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई

'धुरंधर' भारतीय सिनेमा की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, जबकि 'धुरंधर 2' आमिर खान की 'दंगल' के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' जापान में रिलीज होने जा रही है
NDTV

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है. इस फिल्म ने दुनिया भर में इसने करीब 1350 करोड़ रुपये की कमाई की है. अब इसकी सफलता को और आगे बढ़ाने के लिए फिल्म के मेकर्स ने एक नया प्लान तैयार किया है. फिल्म का फर्स्ट पार्ट जल्द ही जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' दोनों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. फर्स्ट पार्ट ने लगभग 1350 करोड़ रुपये और दूसरे भाग ने 1850 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यानी दोनों फिल्मों ने कुल मिलाकर 3200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. 'धुरंधर' भारतीय सिनेमा की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, जबकि 'धुरंधर 2' आमिर खान की 'दंगल' के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.

ये भी पढ़ें: बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' का हासिल किया बड़ा मुकाम, 32 एक्टर्स की फिल्म अब तक कमा चुकी है इतने करोड़

जापान में कब रिलीज होगी धुरंधर

अब 'धुरंधर' की कहानी जापान तक पहुंचने वाली है. मेकर्स ने घोषणा कर दी है कि 'धुरंधर' का फर्स्ट पार्ट 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज होगा. फिल्म को पहले ही दर्शकों का भरपूर साथ मिल चुका है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि जापान में भी यह अच्छा बिजनेस करेगी. रिलीज की घोषणा के साथ रणवीर सिंह का एक खास वीडियो भी सामने आया है. इसमें रणवीर जापानी दर्शकों को संबोधित करते हुए कहते हैं, 'जापान, आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार. 'धुरंधर' अब जापान में रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म ड्रामा, इमोशन और शानदार कहानी से भरी हुई है. मैं आप सभी को भारत की इस बड़ी फिल्म का अनुभव कराने के लिए आमंत्रित करता हूं. थिएटर में मुलाकात होगी. बहुत सारा प्यार.'

Advertisement

आरआरआर का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड

निर्माताओं ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'धुरंधर' की दहाड़ अब जापान तक पहुंच गई है. जापान में अब तक भारतीय फिल्मों में 'आरआरआर' का रिकॉर्ड सबसे ऊपर है. राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने वहां करीब 139 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या 'धुरंधर' इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं. फिल्म 'धुरंधर' ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई है. जापान रिलीज के बाद फिल्म की कुल कमाई में और इजाफा होने की संभावना है. दर्शक इस नई रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

Featured Video Of The Day
NDTV Indo Japan Summit 2026: जापान से भारत को हथियार और तकनीकी मदद पर Experts का विश्लेषण
Topics mentioned in this article
Dhurandhar
Dhurandhar Box Office
Dhurandhar 1
Dhurandhar Box Office Report