रणवीर अल्लाहबादिया ने जूही भट्ट के साथ कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप, जानें कौन है जूही भट्ट

पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है. यह खुलासा एक वायरल वीडियो में हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रणवीर अल्लाहबादिया ने जूही भट्ट के साथ कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप

पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है. यह खुलासा एक वायरल वीडियो में हुआ, जिसमें रणवीर ने साफ कहा, "गर्लफ्रेंड के साथ हूं". रविवार 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल मैच चल रहा था. रणवीर और जूही मैच देखने पहुंचे थे. दोनों स्टेडियम में साथ दिखे और मैच का मजा लेते नजर आए. उनकी मैचिंग आउटफिट भी फैंस का ध्यान खींच रही थी.

कैसे हुआ खुलासा

जब वे स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे, तब एक फैन ने रणवीर से सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट की. रणवीर ने मुस्कुराते हुए मना कर दिया और कहा, "नहीं नहीं, गर्लफ्रेंड के साथ हूं अभी." यह वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया. जूही भट्ट एक एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर हैं. वे रणवीर के साथ खुश नजर आ रही थीं. दोनों साथ-साथ चलते हुए स्टेडियम से बाहर निकले. फैंस ने उनके इस पब्लिक अपीयरेंस को काफी पसंद किया.

ये भी पढ़ें: अपनी आवाज से फिल्मों को हिट बनाता था ये सिंगर, इमरान हाशमी की बदली तकदीर, आज बॉलीवुड से है कोसों दूर

Advertisement

कौन है जूही भट्ट

रणवीर और जूही के रिलेशनशिप की अफवाहें दिवाली 2025 से चल रही थीं. उस समय दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ चीजें पोस्ट की थीं, जिससे फैंस को शक हुआ था. लेकिन अब आईपीएल मैच में साथ दिखकर और रणवीर के बयान से रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि हो गई है. रणवीर अल्लाहबादिया अपने पॉडकास्ट 'द रणवीर अल्लाहबादिया शो' के लिए मशहूर हैं. हाल ही में वे विवादों में भी रहे, लेकिन इस पॉजिटिव खबर ने फैंस को खुश कर दिया है. जूही भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी एक्टिंग तथा कंटेंट से फैंस को एंटरटेन करती हैं.
 

Featured Video Of The Day
Lionel Messi का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 20वां गोल! 39 की उम्र में 'गोल मशीन' का मैजिक
Topics mentioned in this article
Ranveer Allahbadia
Juhi Bhatt
Ranveer Allahbadia Girlfriend
Ranveer Allahbadia And Juhi Bhatt
YouTuber Ranveer Allahbadia