Ranu Mondal Video: रानू मंडल ने गाया आरडी बर्मन का 43 साल पुराना गाना, खुद ही दिया म्यूजिक और कोरस, लोग बोले- लता मंगेशकर वाली फीलिंग आई

Ranu Mondal Video: रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर रातोंरात मशहूर हुईं रानू मंडल का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह फिल्म ‘बेताब’ का 43 साल पुराना गाना ‘जब हम जवां होंगे’ गाती और खुद ही मुंह से म्यूजिक व कोरस देती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ranu Mondal Video: रानू मंडल का वीडियो हो रहा वायरल, गा रहीं आरडी बर्मन का गाना

Ranu Mondal Video: सोशल मीडिया पर कब किसका हुनर लोगों का ध्यान खींच ले, कहा नहीं जा सकता. कभी रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर रातोंरात मशहूर हुईं रानू मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म ‘बेताब' का मशहूर गाना ‘जब हम जवां होंगे' गाती सुनाई दे रही हैं. खास बात यह है कि इस बार रानू सिर्फ गाना ही नहीं गा रहीं, बल्कि अपने मुंह से संगीत की धुन भी निकाल रही हैं और खुद ही कोरस का हिस्सा भी बन रही हैं. उनका यह अंदाज देखकर लोग पुराने दिनों को याद कर रहे हैं और उनकी आवाज की तारीफ कर रहे हैं.

रानू मंडल की आवाज ने फिर किया लोगों को भावुक

वायरल वीडियो में रानू मंडल पूरे मन से ‘जब हम जवां होंगे' गाती नजर आ रही हैं. वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स उनके गायन को कैमरे में कैद कर रहा है. गाने के दौरान वह मुंह से अलग-अलग तरह की धुनें निकालकर संगीत का एहसास पैदा करती हैं. साथ ही कोरस की आवाज भी खुद ही देती हैं. उनके इस अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनकी तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि अगर उन्हें सही मौके और मार्गदर्शन मिला होता तो वह दूसरी लता मंगेशकर बन सकती थीं. हालांकि, ऐसे कमेंट लोगों की राय हैं, लेकिन उनकी आवाज में छिपी प्रतिभा एक बार फिर चर्चा में जरूर आ गई है.

रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड तक पहुंचा था रानू का सफर

रानू मंडल को साल 2019 में पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद पहचान मिली थी. उनकी आवाज की तुलना मशहूर गायिका लता मंगेशकर से होने लगी. देखते ही देखते वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं. इसके बाद संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का मौका दिया. रानू ने इस फिल्म के लिए ‘तेरी मेरी कहानी' गाना रिकॉर्ड किया, जिसे काफी लोकप्रियता मिली. हालांकि, शुरुआती सफलता के बाद वह लगातार सुर्खियों में नहीं रह पाईं और धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता कम होती चली गई.

वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक 

43 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म ‘बेताब'

रानू मंडल ने जिस गाने को अपनी आवाज दी है, वह साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेताब' का है. इस फिल्म में सनी देओल और अमृता सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था, जबकि इसका संगीत आरडी बर्मन ने तैयार किया था. ‘जब हम जवां होंगे' को लता मंगेशकर और शब्बीर कुमार ने गाया था. यह गीत आज भी पुराने हिंदी गानों के चाहने वालों के बीच काफी पसंद किया जाता है. रानू मंडल के वीडियो ने एक बार फिर इस सदाबहार गाने की यादें ताजा कर दी हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 26 साल की करिश्मा कपूर का सबसे पॉपुलर गाना, क्लब में बिन पायल तोड़े थे घुंघरू, आशा भोसले की आवाज की मिठास और चुलबुलापन ने बनाया यादगार

Featured Video Of The Day
लुधियाना में ढोंगी बाबा ने हिप्नोटाइज कर ज्वेलरी शॉप से उड़ाए सोने के गहने
Topics mentioned in this article
Ranu Mondal
Ranu Mondal News
Entertainment
Lata Mangeshkar
Rd Burman

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं