'दुख की बात संजय ने प्रिया से की शादी', रानी कपूर ने लगाए बहू पर आरोप, बोलीं- प्यारी हैं करिश्मा

दिवंगत उद्योगपति और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की पूर्व पति संजय कपूर की मां, रानी कपूर ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया है. RK फैमिली ट्रस्ट से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद रानी कपूर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रानी कपूर ने तोड़ी चुप्पी

दिवंगत उद्योगपति और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की पूर्व पति संजय कपूर की मां, रानी कपूर ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया है. RK फैमिली ट्रस्ट से हटाए जाने के कुछ दिनों बाद रानी कपूर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि वह करिश्मा कपूर से मिलती हैं. वहीं बहू प्रिया सचदेव पर उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए. रानी ने संजय कपूर की फैमिली में चल रहे कानूनी विवाद के बारे में बात की है और कहा है कि वह करिश्मा कपूर से संजय की शादी से हुए बच्चों के संपर्क में बनी हुई हैं.

‘उसने सब कब्जा कर लिया'

30,000 करोड़ रुपये की कपूर संपत्ति को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच, संजय की मां, रानी कपूर ने अपने पोते-पोतियों के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. प्रिया कपूर और चल रही कानूनी लड़ाई के बारे में बात करते हुए, उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, “यह दुख की बात है कि उसने इस लड़की से शादी की. उसे तो बस यही चाहिए था और अब उसे लगता है कि वह सब कुछ अपने कब्जे में ले सकती है. यह मुमकिन नहीं है. इस देश में कानून है. कानून मौजूद है, और मुझे उसे अपनी जिदगी से बाहर निकालना ही होगा.”

दिल्ली वाले घर नहीं जा पाईं रानी

अभी मुंबई में रह रहीं रानी ने बताया कि अपने बेटे की मौत के बाद से वह अपने दिल्ली वाले घर वापस नहीं गई हैं, और उनका आरोप है कि उन्हें ऐसा करने से रोका गया है. उन्होंने कहा कि, “संजय के निधन के दो-तीन दिन बाद हमने एक पाठ (पूजा) रखा था. वह (प्रिया) आई और मुझसे कहा, ‘मैं अपने बेटे को लेने जा रही हूं', जिसे उसने लंदन में अपनी बहन के पास छोड़ रखा था. मैंने कहा, ‘ठीक है.' फिर मैंने मुंबई के लिए फ्लाइट ली और उसके बाद उसने मुझसे कभी नहीं पूछा कि मैं वापस क्यों नहीं आ रही हूं. उसने तो मुझे दिल्ली वापस आकर अपने ही घर से अपना सामान लेने की भी इजाजत नहीं दी है.”

‘प्रिया ने धोखे से कराया साइन'

रानी कपूर ने ये भी बताया कि संजय की मौत के कुछ दिनों बाद ही प्रिया ने उनसे कई कागजातों पर साइन करवाया था. जिसे वह पढ़ भी नहीं पाई थीं क्योंकि वह उस वक्त उस स्थिति में नहीं थी.

Advertisement

करिश्मा से मिलती हैं रानी

यह बताते हुए कि वह करिश्मा कपूर के बच्चों के संपर्क में बनी हुई हैं, रानी ने कहा, वो घर आते हैं हम साथ में लंच करते हैं और फिर बाहर घूमने जाते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि करिश्मा उन्हें हमेशा से पसंद हैं और वह बहुत प्यारी इंसान हैं.

यह भी पढ़ें: शाहरुख-सलमान के बर्थडे में गिफ्ट नहीं लेकर जाते बॉलीवुड स्टार्स, ले जानी पड़ती है क्या चीज एकता कपूर का चौंकाने वाला खुलासा

Advertisement

क्या हैं संपत्ति विवाद

संजय कपूर की संपत्ति इस समय उससे जुड़े एक कानूनी विवाद के कारण सुर्खियों में है. यह मामला तब सामने आया जब करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया और आरोप लगाया कि प्रिया सचदेव कपूर ने उनकी वसीयत में हेराफेरी की है. संजय कपूर का निधन 12 जून, 2025 को लंदन में पोलो खेलते समय हो गया था. उनका अंतिम संस्कार 19 जून को दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और सहयोगी शामिल हुए.

Featured Video Of The Day
NDTV Indo Japan Summit 2026: क्या सिर्फ 'बातचीत की जगह' बनकर रह गया है Quad? क्या बोले पैनलिस्ट
Topics mentioned in this article
Sunjay Kapur
Rani Kapur
Priya Kapur
Karisma Kapoor