रानी चटर्जी की अदाएं और रवि किशन का हैंडसम लुक, 90 के दशक के रोमांटिक गानों की याद दिलाता ये भोजपुरी सॉन्ग

2012 में रवि किशन और रानी चटर्जी की एक भोजपुरी फिल्म आई थी. इस फिल्म का नाम 'कैसन पियवा के चरित्र बा' था. फिल्म का एक गाना 'बलमा बलमा बिंदिया कहे चूड़ी कंगना' काफी पसंद किया गया था. कल्पना पटवारी की आवाज में ये गाना आज भी हिट है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं रवि किशन
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेता रवि किशन हाल ही में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के होस्ट किए गए मराठी क्विज शो 'कौन होणार करोड़पति' में नजर आए थे. शो में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ बातचीत में अभिनेता ने अपने शुरुआती दिनों और उस सफर के बारे में बात की. उन्होंने याद किया कि कैसे संघर्ष के दिनों में वड़ा पाव ही उनका लगातार साथी बन गया था. उन्होंने कहा, "वो बहुत खूबसूरत दिन थे. मेरे संघर्ष के दिनों में वड़ा पाव ही मेरा सच्चा साथी था. मैंने पूरा मुंबई पैदल घूमा है, तब जब इसे बॉम्बे कहा जाता था. लोग चलकर आगे बढ़ते हैं लेकिन मैं आज जहां हूं, वहां रेंगकर पहुंचा हूं. मैं धीरे-धीरे ऊपर उठा हूं."

गणेश उत्सव की झांकियों में नाचते हुए देखा डांसर बनने का सपना

रवि ने ये भी याद किया कि मुंबई से उनका नाता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर शुरू होने से काफी पहले से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि उनका जन्म बांद्रा में हुआ था और बाद में हालात बदलने पर वो अपने परिवार के साथ वापस बनारस चले गए थे. उन्होंने यह बताया कि उनके पिता दूध का बिजनेस करते थे और मुंबई में बचपन के दौरान वो गणपति विसर्जन की झांकियां देखते थे. इन्हीं झांकियों में नाचते हुए उन्हें डांस में दिलचस्पी पैदा हुई थी. रवि किशन ने कहा कि उनके मुश्किल भरे वो साल एक कलाकार के तौर उनके सफर का एक अहम हिस्सा बन गए थे.

रवि किशन की बात करें तो वह अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स और ट्रेंड्स के बीच भी नजर आते हैं. अभिनेता ने कहा कि वह अपने वायरल मीम्स को बहुत पसंद और इंजॉय भी करते हैं. अभिनेता रवि किशन जल्द ही अनुपम खेर की फिल्म खोसला का घोसला-2 में नजर आएंगे. यह फिल्म एक बार फिर मिडिल क्लास परिवार के संघर्ष, जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों और एक बड़े ठग की वजह से पैदा होने वाली उलझनों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत भागिया ने किया है और इसमें पुरानी कास्ट के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे.

Advertisement

रवि किशन का वो गाना जिसे मिले 13 मिलियन व्यूज

रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के ब्रैड पिट कहे जाते हैं. हाल में कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में करण ने भी उन्हें इस नाम से पुकारा. इंडस्ट्री के सुपरस्टार और टॉप सितारों में शुमार रवि किशन की फिल्में और गाने खूब सुने जाते हैं. इस बीच हम आपको सुनाते हैं साल 2021 में आई उनकी फिल्म 'कैसन पियवा के चरित्र बा' का गाना 'बलमा बलमा बिंदिया कहे चूड़ी कंगना'. इस गाने को कल्पना पटवारी और मधुकर आनंद ने गाया था. ये गाना आज भी लोग खूब सुनते हैं और पसंद करते हैं. इस वीडियो को यूट्यूब पर 13 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस गाने में रवि किशन और रानी चटर्जी की जोड़ी नजर आई थी.

यह भी पढ़ें: सुदेश बेरी पर बहू ने लगाए आरोप, जवाब में सीनियर एक्टर बोले- जो उसकी किस्मत में नहीं मैं नहीं दिलवा सकता

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला, 'गोरखपुर में बूचड़खाना खोलने की तैयारी थी'
Topics mentioned in this article
Ravi Kishan
Ravi Kishan Movies
Ravi Kishan Bhojpuri Songs
Hindi News
Bhojpuri Song

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं