रानी चटर्जी का पॉपुलर छठ गीत, 13 साल पहले हुआ था रिलीज, आज तक हर छट घाट पर सुनाई देता है ये गाना

रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव 13 साल पहले नागिन नाम से एक फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक छठ गीत था जो कि आज तक खूब सुना और पसंद किया जाता है. इस गीत में व्रत की महिमा को बड़े ही विस्तार से बताया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
छठ महापर्व से पहले रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव का गाना वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

छठ महापर्व बिहार का एक प्रमुख त्योहार है. दिवाली आते ही इस पर्व की महक भी हवाओं में घुलने लगती हैं और इसके साथ ही गानों की भी एक अलग ही धूम रहती हैं. इस त्योहार के गानों की एक खासबात जरूर होती है चाहे आप भाषा ना समझ पाएं लेकिन इसका म्यूजिक इतना मीठा और कानों में मिठास घोलने वाला होता है कि वो धुन आपके दिमाग में फिट हो ही जाती है. यूं तो छठ पर्व शारदा सिन्हा जैसी महान कलाकार के गीतों के बिना अधूरा है लेकिन और भी कई कलाकार हैं जिन्होंने अपने गीतों से फैन्स का दिल जीता है. आज हम आपको ऐसे ही एक छठ गीत के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खेसारी लाल यादव और कल्पना पटवारी ने गाया है.

ये गीत है “छठी माई के करब बरतिया, भोरहरी में चार बजे…”. खेसारी लाल यादव, कल्पना और इंदु सोनाली की आवाज में यह भोजपुरी छठ गीत फिल्म नागिन का है, लेकिन समय के साथ ये सिर्फ गाना नहीं, आस्था का प्रतीक बन चुका है. रानी चटर्जी और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया वीडियो हर साल छठ के मौसम में फिर से वायरल हो रहा है. इस गाने की खासियत इसके सरल और भाव से सजे बोल हैं. गीत छठ मैया की महिमा, सुबह चार बजे घाट पर जाकर अर्घ्य चढ़ाने की परंपरा और परिवार के साथ व्रत रखने की भावना को खूबसूरती से पेश करता है. “सईया लेके चलिहे माई के बहंगिया… देवरु लेके चलिहे सिर पे दउरिया” जैसे बोल बिहार-पूर्वी उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति को जीवंत कर देते हैं. राजकुमार आर.पांडे के लिखे बोल आपको मन ही मन सीधे घाट के दर्शन करा देते हैं.

वीडियो में रानी चटर्जी छठ का व्रत करती हुई नजर आती हैं, जो महिलाओं की श्रद्धा को और गहराई देती है. गाने को मिल रहे लाखों व्यूज और इसकी पॉपुलैरिटी बताती है कि ये गाना सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि आस्था का हिस्सा बन चुका है. छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया की पूजा अर्चना का महापर्व है. Wave Music के बैनर तले रिलीज ये गाना Spotify, JioSaavn और YouTube पर आसानी से अवेलेबल है. छठ के इस पवित्र मौसम में इसे सुनकर न सिर्फ भक्ति का आनंद लें, बल्कि परिवार के साथ मिलकर जय छठी मैया का जयकार भी लगाएं.

यह भी पढ़ें: अल्का याग्निक का 39 साल पुराना भोजपुरी रोमांटिक गाना, समीर ने लिखे थे बोल और चित्रगुप्त के म्यूजिक ने प्यार को दी नई पहचान

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर पर TMC सांसद कीर्ति आजाद का विवादित बयान, बोले- "अयोध्‍या नहीं जाऊंगा मां सीता के लिए लडूंगा"
Topics mentioned in this article
Chhath Songs 2026
Khesari Lal Yadav
Hindi Songs
Entertainment News
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं