हीरो के पीछे नाचते कट गई जवानी, एक बैकग्राउंड डांसर की दर्द भरी कहानी

शारीरिक स्थिति ऐसी हो गई कि वह बैशाखी के सहारे से चलती हैं. ये विडंबना ही है कि जिसने जीवन भर डांस किया वो जिंदगी के आखिरी पड़ाव में अपाहिज हो गईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
60 साल पहले इस डांसर की हर अदा पर फिदा थे लोग
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कुछ कहानियां ऐसी हैं, जिन्हें जान आंखों से आंसू आ जाना लाजिमी हैं. ये कहानियां किसी के दिल को भी भावनाओं से भर सकती हैं. आज हम ऐसी ही एक कहानी बताने जा रहे हैं. ये कहानी है बॉलीवुड की एक शानदार डांसर की. जिसने कई हिट फिल्मों में काम किया और अपने डांस और एक्टिंग से दर्शकों को दिल जीत लिया. लेकिन जिंदगी के आखिरी समय में वह अकेली पड़ गईं और फिर वृद्धाश्रम में जाकर रखना पड़ा. शारीरिक स्थिति ऐसी हो गई कि वह बैशाखी के सहारे से चलती हैं. ये विडंबना ही है कि जिसने जीवन भर डांस किया वो जिंदगी के आखिरी पड़ाव में अपाहिज हो गईं.

कौन हैं वो एक्ट्रेस?

हम बात कर रहे 1960 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस और डांसर रानी की. रानी 1960 के दशक से लेकर 1980 के दशक तक फिल्मों में एक्टिव रहीं. वह एक बेहतरीन डांसर थी. फिल्मों में वह अक्सर डांसर के तौर पर या साइड एक्ट्रेस की तरह नजर आईं. फूल और पत्थर (1966), जानवर (1965), और दिल दिया दर्द लिया (1966) वो फिल्में हैं, जिन्होंने उन्हें पहचान दिलाई.  

यह भी पढ़ें - एक्टर से CM बने थलपति विजय की बेटी की 7 तस्वीरें, लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम

Advertisement

आखिरी समय में हुईं बेसहारा

1960 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस तबस्सुम ने अपने एक शो में रानी के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए. तबस्सुम  ने कहा कि रानी ने उन्हें एक बार बताया था कि वह ढलती उम्र के साथ शारीरिक कमजोरी का सामना कर रही हैं. उनके पैरों में दर्द रहता है. एक दिन अचानक उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनके पैर सुन्न पड़ गए और वह चल नहीं पा रही थीं. इसके बाद वह खुद से खड़ी होकर नहीं हो सकीं. वह छड़ी से सहारे से चलती. एक दिन जब वह बस पकड़ने जा रही थीं जो उनकी छड़ी लड़खड़ा गईं और वह गिर गईं, इसके बाद वह अपाहिज हो गईं और अब वॉकर की मदद से चलती हैं.

यह भी पढ़ें - ऊटी के खूबसूरत वादियों में मिथुन चक्रवर्ती का होटल, हो चुकी हैं कई फिल्मों की शूटिंग, प्राकृतिक सौंदर्य और लग्जरी मोह लेगा मन

Advertisement

उन्होंने बताया कि रानी जो कभी फिल्मों में डांस कर अच्छे खासे रुपए कमाती थीं और अपने परिवार का पेट पालती थी, उसने अपने लिए उसने रुपए बचा कर नहीं रखें. इसका सिला ये मिला कि ढलती उम्र में वह अकेली रह गई और अब एक ओल्डएज होम में रहती है. मुंबई के बांद्रा इलाके के मीरा रोड में वह कायनात वृद्धाश्रम में रहती हैं. तबस्सुम ने भावुक होते हुए कहा कि कितनी अजीब बात है जिसने जीवन भर डांस किया और लोगों की तारीफें पाईं, आज वह चल-फिर तक नहीं पाती. 

Featured Video Of The Day
ट्विशा शर्मा की मौत सुसाइड या मर्डर? पुलिस कमिश्नर का चौंकाने वाला खुलासा!