Ramayana: श्रीराम बनने के लिए रणबीर कपूर ने खुद को ऐसे किया तैयार, काम आया दूरदर्शन का ये आइकॉनिक सीरियल

रामायण का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बनाता है. बड़े स्केल पर बन रही इस फिल्म में वीएफएक्स और प्रोडक्शन की कोई कमी नहीं छोड़ी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ramayana: श्रीराम बनने के लिए रणबीर कपूर ने खुद को ऐसे किया तैयार

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर काफी चर्चा है. इस फिल्म से जुड़ा एक टीजर हनुमान जंयती पर रिलीज होने वाला है. इसको लेकर मेकर्स की काफी बड़ी तैयारियां हैं. 'रामायण' में रणबीर कपूर राम के रोल में दिखाई देने वाले हैं. यह उनके करियर का पहला मायथोलॉजिकल किरदार है. इससे पहले रणबीर कपूर लवर बॉय या फिर एक्शन हीरो के तौर पर नजर आए हैं. वहीं अब उन्होंने खुद खुलासा किया है कि 'रामायण' में राम का रोल करने के लिए कहां से ट्रेनिंग ली. 

कहां से ली राम की ट्रेनिंग

रणबीर कपूर ने भगवान राम के रोल की तैयारी के लिए रामानंद सागर का क्लासिक टीवी शो 'रामायण' देखा. यह बात उन्होंने हाल ही में अमेरिका में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान बताई. इवेंट में रणबीर ने कहा कि उन्होंने रामानंद सागर के 1987 के मशहूर सीरियल'रामायण' को देखकर अपने रोल की तैयारी शुरू की. इस शो में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार किया था, जो आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. रणबीर ने बताया कि यह शो हमारे मन में गहराई से बस गया है. राम की कहानी हमें गर्व का एहसास कराती है.

क्या बोले रणबीर कपूर

रणबीर ने आगे कहा, “मेरा धर्म है कि मैं अपना काम पूरी ईमानदारी और सच्चाई से करूं. हमारे शास्त्रों में एक सुंदर बात कही गई है - 'धर्मो रक्षति रक्षितः'. इसका मतलब है कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है.” उन्होंने बताया कि इस रोल के लिए सिर्फ शारीरिक तैयारी नहीं, बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक तैयारी भी जरूरी थी. राम का किरदार करोड़ों लोगों के लिए सदियों से प्रेरणा का स्रोत रहा है, इसलिए इसे सही तरीके से निभाना बहुत जरूरी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 33 साल पहले 24 दिसंबर के दिन जब बॉक्स ऑफिस पर विलेन के सामने कमजोर पड़ गए थे सनी देओल, गु्स्से में फाड़ डाली थी जीन्स

कब रिलीज होगी रामायण

फिल्म 'रामायण' को दो भागों में बनाया जा रहा है. पहला भाग इस साल दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा. रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी सीता का रोल कर रही हैं. यश रावण बनेंगे, जबकि सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे. रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे. फिल्म में लारा दत्ता, काजल अग्रवाल और राघव जुयाल जैसे अन्य कलाकार भी शामिल हैं.

Advertisement

रामायण का बजट

निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नीतेश तिवारी इस प्रोजेक्ट पर खास ध्यान दे रहे हैं. फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बनाता है. बड़े स्केल पर बन रही इस फिल्म में वीएफएक्स और प्रोडक्शन की कोई कमी नहीं छोड़ी गई है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है, जो करीब 2 मिनट 38 सेकंड लंबा होगा. टीजर में भव्य दृश्य और शानदार विजुअल्स दिखाए जाने की उम्मीद है.

Featured Video Of The Day
Trump का दावा Iran ने लगाई युद्ध विराम की गुहार, US राष्ट्रपति बोले- होर्मुज खोलो नहीं तो....' | War
Topics mentioned in this article