रामायणम् का वो कैरेक्टर, जिसका रणबीर कपूर की बेटी को है इंतजार, राम नहीं इसकी हैं फैन!

रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म रामायणम् से जुड़ी एक मजेदार याद शेयर की. उन्होंने बताया कि घर पर तीन साल की बच्ची और वर्कफ्रंट पर ऐसे महाकाव्य से जुड़ना उनके लिए कैसा एक्सपीरियंस रहा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रणबीर कपूर की बेटी रामायण के किस किरदार की है फैन?
Social Media
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन है. मतलब ये कि हर तरफ फिल्म की ही चर्चा है. खासतौर पर हर किसी की नजर श्रीराम के किरदार में नजर आने वाले रणबीर कपूर पर टिकी है. हाल में फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया गया. राम नाम से आए इस टीजर में रणबीर कपूर के करिदार की एक झलक दिखाई गई. कई लोगों ने तारीफ की और कई लोगों में रणबीर को इस किरदार के लिए उतना सूटेबल नहीं माना. ये तो थी बाहर वालों की बात लेकिन खुद रणबीर कपूर की लाडली राहा को फिल्म में पापा से ज्यादा किसी और किरदार का क्रेज है.

रणबीर कपूर की बेटी राहा को राम से ज्यादा है इस किरदार का इंतजार

रणबीर कपूर ने एपी के साथ बात करते बताया कि तीन साल की बेटी राहा के साथ रामायण के किस्से सुनाते हुए शूटिंग करने का एक्सपीरियंस भी बहुत खास रहा. राहा को यह बहुत पसंद आ रहा है और वह काफी सवाल भी करती है. रणबीर ने कहा, वह मुझसे पूछती है क्या आपने आज हनुमान भगवान के साथ शूटिंग की? या आपने आज क्या किया?

यह भी पढ़ें: कृष्णा अभिषेक पर टूटा था दुखों का पहाड़, पिता के निधन के 10 दिन बाद इस मजबूरी के चलते करनी पड़ी कॉमेडी

रणबीर ने आगे कहा, मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो मुझे ये किरदार निभाने का सौभाग्य मिला. एक तरफ मैं सेट पर श्रीराम का किरदार निभाने के लिए जाता था दूसरी तरफ घर आकर राहा को रामायण की कहानियां सुनाता था. वहां क्या देखता एक तीन साल की बच्ची इस कहानी में इतनी खो गई है कि पूछ रही है क्या आपने आज हनुमान जी या सीता जी के साथ शूटिंग कि? आपने आज क्या क्या किया?

Advertisement

जब रणबीर कपूर ने ठुकराया राम का रोल

आज रणबीर इस किरदार को निभा कर धन्य महसूस कर रहे हैं. लेकिन एक समय ऐसा था जब रणबीर कपूर ने ये किरदार निभाने से इंकार कर दिया था. उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे.  

यह भी पढ़ें: सनी देओल की गबरू को लेकर आई बड़ी अपडेट, धुरंधर 2 से जुड़े हैं इसके तार

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या ईरान पर होगा ज़मीनी हमला? | Trump Iran Attack On US | Mojtaba Khamenei