अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का बड़ा निवेश, 16.42 करोड़ में खरीदी 25 एकड़ जमीन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों के साथ-साथ निवेश को लेकर भी चर्चा में हैं. अयोध्या में जमीन खरीदने के बाद अब उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे जिले के पास एक और बड़ा निवेश किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रणबीर कपूर ने पुणे में खरीदी जमीन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों के साथ-साथ निवेश को लेकर भी चर्चा में हैं. अयोध्या में जमीन खरीदने के बाद अब उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे जिले के पास एक और बड़ा निवेश किया है. दरअसल, उन्होंने पुणे के मुलशी तालुका में करीब 25 एकड़ जमीन खरीदी है. यह डील 16.42 करोड़ रुपए में की गई है. सीआरई मैट्रिक्स के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, रणबीर कपूर ने पुणे के मुलशी तालुका के पिंपरी गांव में आपस में जुड़ी हुई चार जमीन खरीदी हैं. यह पूरी डील 30 अप्रैल 2026 को रजिस्टर्ड हुई. इन चारों प्लॉट का कुल क्षेत्रफल करीब 1,04,000 वर्ग मीटर यानी लगभग 25.7 एकड़ है.

दस्तावेजों में दर्ज जानकारी के मुताबिक, सबसे बड़ा प्लॉट 43,800 वर्ग मीटर का है, जिसे 7.07 करोड़ रुपए में खरीदा गया. इसके अलावा, 29,900 वर्ग मीटर का दूसरा प्लॉट 4.62 करोड़ रुपए में खरीदा गया. तीसरे प्लॉट का क्षेत्रफल 21,400 वर्ग मीटर है, जिसकी कीमत 3.31 करोड़ रुपए बताई गई है. वहीं, सबसे छोटा 8,900 वर्ग मीटर का प्लॉट 1.39 करोड़ रुपए में खरीदा गया. चारों प्लॉट एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं.

इस पर रणबीर कपूर ने 82.13 लाख रुपए का स्टाम्प शुल्क भी चुकाया है. हालांकि, इस पूरी डील को लेकर अब तक रणबीर कपूर या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. बता दें कि इससे पहले रणबीर कपूर ने अयोध्या में भी जमीन खरीदी थी. अभिनेता ने 'द सरयू' नाम के प्रीमियम प्रोजेक्ट में लगभग 3.31 करोड़ रुपए का प्लॉट लिया था. करीब 2,134 वर्ग फुट का यह प्लॉट सरयू नदी के किनारे विकसित हो रही 75 एकड़ की टाउनशिप का हिस्सा है. इस प्रोजेक्ट में आधुनिक सुविधाओं के साथ क्लबहाउस और कई लाइफस्टाइल सुविधाएं जैसी योजनाएं भी शामिल हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म में साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. पहला भाग दीपावली 2026 और दूसरा भाग दीपावली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हर शादीशुदा महिला की लिस्ट में शामिल है 14 साल पुराना ये गाना, मराठी लोकगीत से मिली पहचान, श्रीदेवी के कमबैक ने बनाया सुपरहिट
 

Featured Video Of The Day
मथुरा कार सेवा को मिलेगा BJP का समर्थन? BJP प्रवक्ता ने बीच डिबेट क्या कहा?
Topics mentioned in this article
Ranbir Kapoor
Entertainment