आलिया भट्ट के सामने रणबीर कपूर को क्यों आया गुस्सा, पैपराजी पर भड़के एक्टर बोले- पीछे हटो

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर पैपराजी की भीड़ देखकर नाराज हो गए. इवेंट में रास्ता ब्लॉक होने के बाद एक्टर ने गुस्से में पैप्स को पीछे हटने के लिए कहा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ranbir Kapoor Video: रणबीर कपूर को आया गुस्सा, पैपराजी पर भड़के एक्टर

बॉलीवुड सितारों की एक झलक पाने के लिए फैंस और पैपराजी हमेशा एक्साइटेड रहते हैं. कई बार यही एक्साइटमेंट इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि सेलेब्स भी असहज हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही इस बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ देखने को मिला, जब एक इवेंट में दोनों को पैपराजी ने चारों तरफ से घेर लिया. मामला इतना बढ़ गया कि शांत स्वभाव के माने जाने वाले रणबीर कपूर भी अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाए और सबके सामने पैप्स पर भड़कते नजर आए. अब इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इतने करोड़ के रियल एस्टेट और लग्जरी कार के मालिक हैं थलपति विजय, जीते हैं इतनी रॉयल लाइफ

फैमिली स्क्रीनिंग में पहुंचे थे रणबीर-आलिया

दरअसल, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस इवेंट में कपूर फैमिली के कई करीबी लोग पहुंचे थे. रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ वहां पहुंचे. दोनों ने एंट्री करते ही सबका ध्यान खींच लिया. आलिया ब्लैक आउटफिट में बेहद सिंपल और एलिगेंट नजर आईं, जबकि रणबीर कैजुअल लुक में दिखाई दिए.

Advertisement

कार से उतरते ही बढ़ गई भीड़

जैसे ही रणबीर और आलिया अपनी कार से बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें कैमरों में कैद करने के लिए चारों तरफ से घेर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां काफी भीड़ हो गई थी और रास्ता भी लगभग ब्लॉक हो चुका था. आलिया रणबीर के साथ खड़ी थीं और लगातार कैमरों की फ्लैश चमक रही थीं. इसी दौरान रणबीर का मूड बिगड़ गया.

Advertisement

रणबीर ने गुस्से में कही ये बात

वायरल वीडियो में रणबीर कपूर हाथ उठाकर पैपराजी से पीछे हटने के लिए कहते नजर आए. उन्होंने गुस्से में कहा कि आप लोगों को फोटो चाहिए ना, तो थोड़ा पीछे हटो. उनके चेहरे पर नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी. हालांकि कुछ देर बाद माहौल थोड़ा शांत हुआ और कपल ने पैपराजी को पोज भी दिए.

सोशल मीडिया पर बंट गए लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. कई फैंस रणबीर कपूर का सपोर्ट कर रहे हैं. उनका कहना है कि सेलेब्स को भी पर्सनल स्पेस मिलना चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि स्टार्स को ऐसे हालात में थोड़ा शांत रहना चाहिए. हालांकि इस पूरे समय आलिया भट्ट काफी शांत नजर आईं और उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया.

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Postmortem Report: प्रतीक यादव की मौत की वजह सामने आई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा