रामायण का चमत्कार, ‘धुरंधर 2’ को दी धोबी पछाड़, चीन में रिलीज हुए बिना बना डाला कमाई का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

रामायण अभी चीन में रिलीज नहीं हुई है लेकिन वहां थियेटर्स का मुंह देखे बिना भी इस फिल्म ने कमाई के मामले में धुरंधर 2 को धूल चटा दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रणबीर कपूर की रामायण इस मामले में धुरंधर 2 से निकली आगे
Social Media
नई दिल्ली:

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. फिल्म ने एक नया इतिहास रचते हुए चीन में रिलीज हुए बिना दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. रिलीज के महज 24 दिनों में नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ‘धुरंधर 2' के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारतीय सिनेमा के लिए सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है और दुनियाभर में इसे मिल रहे जबरदस्त प्यार को एक बार फिर साबित किया है.

भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दर्शकों के बीच इस महाकाव्य को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म ने भारत में करीब 1212.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि विदेशी बाजारों से 602 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1,814.55 करोड़ तक पहुंच गया है. फिल्म का यह शानदार बॉक्स ऑफिस सफर दुनियाभर के दर्शकों से मिल रहे अपार प्यार और एक्साइटमेंट को दर्शाता है. अलग-अलग क्षेत्रों और देशों के दर्शक बड़े पर्दे पर ‘रामायण' की कालजयी कहानी को भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में देखने के लिए एकजुट हो रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की लगातार बनी हुई रफ्तार इस बात को भी दर्शाती है कि यह महाकाव्य पीढ़ियों और भौगोलिक सीमाओं से परे आज भी दर्शकों के दिलों से गहराई से जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें: पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, फेसबुक पर लिखा- बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद, बहुत ही दुखी मन से लिख रहा हूं...

इस नई उपलब्धि के साथ ‘रामायण' चीन में रिलीज हुए बिना दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है, जो इस उपलब्धि को और भी खास बनाती है. फिल्म वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना रही है और भारतीय सिनेमा की बढ़ती पहुंच के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कहानियों की सार्वभौमिक लोकप्रियता को भी प्रदर्शित कर रही है. ‘रामायण' की सिनेमाघरों में शानदार सफर लगातार जारी है. दुनियाभर में फिल्म का यह अभूतपूर्व प्रदर्शन दर्शकों से मिले बेशुमार प्यार और इसके भव्य सिनेमाई सफर का प्रमाण है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
बीजेपी को मिल जाएगा 'चुनावी नक्‍शा' बदलने का मौका, परिसीमन बिल पर राहुल गांधी
Topics mentioned in this article
Ramayana
Ramayana Box Office Collection
Hindi News
Entertainment News
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं